अदाणी ग्रुप की ज्यादातर फर्मों के शेयरों में गिरावट जारी, मार्केट कैप में 51 फीसदी का नुकसान

एमएससीआई के फैसले के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 10 फरवरी को 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि 24 जनवरी की तुलना में समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 51 फीसदी नीचे आ चुका है.
नई दिल्ली : अदाणी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को भी नुकसान के साथ बंद हुए. वित्तीय सूचकांक प्रदान करने वाली एमएससीआई ने कहा है कि वह ग्रुप की कंपनियों की कुछ प्रतिभूतियों के ‘फ्री फ्लोट’ के दर्जे में कमी कर रही है. एफएससीआई के इस कदम के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4 फीसदी नीचे आ गया. बाजार में मिले-जुले रुख के बीच, अदाणी ग्रुप की आठ कंपनियां नुकसान में रहीं, जबकि दो अन्य के शेयर लाभ के साथ बंद हुए. सबसे बड़ी बात यह है कि अदाणी ग्रुप के मार्केट कैप में 24 जनवरी की तुलना में अब 51 फीसदी गिरावट आ चुकी है.
एमएससीआई के फैसले के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 10 फरवरी को 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि 24 जनवरी की तुलना में समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 51 फीसदी नीचे आ चुका है. अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,847.35 रुपये पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 10 फीसदी गिरकर 1,734.60 रुपये पर आ गया था. कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,114.31 करोड़ रुपये घटकर 2.10 लाख करोड़ रुपये रह गया.
Also Read: सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कहा- अदाणी मामले में मेरे जेपीसी जांच की मांग करने वाले बयान को हटाया
इसके साथ ही, अदाणी पावर का शेयर 164.30 रुपये पर बंद हुआ. इसी तरह अदाणी ट्रांसमिशन 1,186.15 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी 723.90 रुपये और अदाणी टोटल गैस 1,258.25 रुपये पर था. एनडीटीवी का शेयर 3.65 फीसदी गिरकर 208.65 रुपये पर और एसीसी का 1.85 फीसदी गिरकर 1,881 रुपये और अदाणी विल्मर 0.95 फीसदी गिरकर 436.10 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 0.85 फीसदी बढ़त के साथ 361.05 रुपये पर बंद हुआ, जबकि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकानॉमिक जोन का शेयर 0.31 फीसदी बढ़त के साथ 583.85 रुपये पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




