1 फरवरी से महंगी होंगी मारुति सुजुकी कारें, जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ेगी कीमत

Updated:
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Prices

Maruti Suzuki Car Prices

Maruti Suzuki Car Prices : दिसंबर 2024 में की गई एक पूर्व घोषणा के तहत, कंपनी ने बढ़ती लागतों का सामना करने के लिए जनवरी 2025 से कीमतों में 4% तक वृद्धि का निर्णय लिया था. यह वृद्धि मॉडलों के अनुसार अलग-अलग होगी

विज्ञापन

Maruti Suzuki Car Prices : मारुति सुजुकी इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने वाहनों की कीमतों में 1 फरवरी, 2025 से वृद्धि करेगी. यह बढ़ोतरी मॉडल के अनुसार 1,500 रुपये से लेकर 32,500 रुपये तक होगी. कंपनी ने यह कदम इनपुट और परिचालन लागत में वृद्धि के कारण उठाया है.

बढ़ती लागत ने किया मजबूर

कंपनी का कहना है कि इनपुट और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने के चलते ग्राहकों पर इसका कुछ भार डालना अपरिहार्य हो गया. हालांकि, मारुति ने लागत को न्यूनतम रखने और ग्राहकों पर असर कम करने का आश्वासन दिया है.

मॉडल-वार कीमतों में बदलाव

मारुति सुजुकी ने विभिन्न मॉडलों के लिए कीमत वृद्धि की सूची जारी की है

  • ऑल्टो K10: ₹19,500 तक
  • एस-प्रेसो: ₹5,000 तक
  • सेलेरियो: ₹32,500 तक (सबसे अधिक)
  • वैगन आर: ₹13,000 तक
  • स्विफ्ट: ₹5,000 तक
  • डिजायर: ₹10,500 तक
  • ब्रेज़ा: ₹20,000 तक
  • अर्टिगा: ₹15,000 तक
  • ईको: ₹12,000 तक
  • सुपर कैरी: ₹10,000 तक
  • इग्निस: ₹6,000 तक
  • बलेनो: ₹9,000 तक
  • सियाज: ₹1,500 तक
  • एक्सएल6: ₹10,000 तक
  • फ्रोंक्स: ₹5,500 तक
  • इनविक्टो: ₹30,000 तक
  • जिम्नी: ₹1,500 तक
  • ग्रैंड विटारा: ₹25,000 तक

Also Read : Success Story: छोटे शहर की लड़की ने खड़ी की 2300 करोड़ की कंपनी, MS धोनी भी करते हैं प्रमोशन

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola