ePaper

LPG subsidy Latest Updates : गैस सब्‍स‍िडी के लिए हैं परेशान तो जानें यह बात, खाते में आएंगे पैसे

Updated at : 19 Dec 2021 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
LPG subsidy Latest Updates : गैस सब्‍स‍िडी के लिए हैं परेशान तो जानें यह बात, खाते में आएंगे पैसे

New Delhi: A worker carries a commercial gas cylinder in New Delhi, Monday, Nov 1, 2021. The price of commercial LPG cylinder has been hiked by Rs 266, and will cost Rs 2,000.50 in Delhi. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI11_01_2021_000043A)

LPG Subsidy Updates : यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

विज्ञापन

LPG subsidy latest updates : यदि आपके खाते में रसोई गैस की सब्‍स‍िडी नहीं आ रही है तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… इन दिनों ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नाम मात्र की आ रही है लेकिन कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जिनके खाते में ये पैसे भी नहीं पहुंच रहे हैं. यदि आप भी इस समस्‍या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि सब्‍स‍िडी की राशि कैसे आपके खाते में आएगी. एलपीजी सब्‍स‍िडी के लिए नीचे की प्रक्रिया अपनाएं…

एलपीजी सब्‍स‍िडी के लिए करें ये काम

-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन कर लें और फिर फोन के ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें.

-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करने का काम करें.

-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा.

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.

-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको नजर आएगा. इस पर टैप कर दें.

-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.

-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.

-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

Also Read: Aadhaar Card में घर बैठे ऐसे बदलें अपना मोबाइल नंबर, जानें आसान तरीका

इसलिए रुकती है रसोई गैस की सब्सिडी : यदि आपको LPG पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है तो इसकी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) नहीं होने हो सकता है. राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है. जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं भेजी जाती है. गौर हो कि10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर जोडा जाता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola