LPG Price: आज से केवल 450 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर! जान लें काम की बात
LPG Price : आज से केवल 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. साल में लाभार्थियों को 12 सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. जान लें काम की बात
आज से हम नये साल में प्रवेश कर गये हैं. इसी के साथ कई अच्छी खबर भी मिलने लगी है. जैसे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उठा-पटक के बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में दो रुपये की कटौती की है. वहीं दूसरी ओर एलपीजी को लेकर राजस्थान से अच्छी खबर आ रही है, जहां रसोई गैस गरीबों को आज से 450 रुपये में सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसको लेकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा ने 450 रूपये में गैस सिलेंडर देने का जो वादा किया था, वह नये साल की शुरुआत से पूरा हो रहा है. आभार भाजपा सरकार! उनके इस ट्वीट पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
भाजपा ने 450 रूपये में गैस सिलेंडर देने का जो वादा किया था, वह नये साल की शुरुआत से पूरा हो रहा है।
आभार भाजपा सरकार!#Rajasthan #BJP4Rajasthan
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) December 31, 2023
एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Price) के लिए नये साल की पहली तारीख से यानी आज से राजस्थान के लोगों को केवल 450 रुपये भुगतान करना पड़ रहा है. राजस्थान की नयी भजनलाल शर्मा सरकार ने इसकी घोषणा कुछ दिन पहले की थी. हालांकि सरकार ने यह घोषणा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लेकर किया है. साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने (बीपीएल) वाले परिवारों को इसका लाभ सरकार की ओर से दिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी थी जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि मोदी जी की गारंटी… मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी… जो कहा सो किया…उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वसमावेशी मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ से प्रेरणा लेकर सुशासन को समर्पित राजस्थान सरकार ने प्रत्येक बीपीएल परिवार एवं उज्जवला योजना के हर लाभार्थी परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत एक जनवरी से होगी.
लाभार्थियों को 450 रुपये में कैसे मिलेगा LPG गैस सिलेंडर?
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राजस्थान सरकार 450 रुपये LPG गैस सिलेंडर दे रही है. साल में लाभार्थियों को 12 सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. यहां आपको बता दें कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेते समय पूरी कीमत का भुगतान करना होगा. सरकार की ओर से जो सब्सिडी की घोषणा की गई है वह उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










