LPG Latest Price Aug 2021: गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, जानें यहां, सब्सिडी नहीं मिल रहा तो...

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)
LPG subsidy latest updates: अगस्त के पहले दिन आम आदमी की जेब पर झटका लगा है. क्या आपके खाते में गैस सब्सिडी का पैसा आता है. lpg price today in delhi,LPG Price Today,lpg price in up, lpg gas latest rate,LPG cylinder subsidy status,how to check gas subsidy status online,LPG cylinder becomes expensive
LPG Latest Price Aug 2021 : अगस्त के पहले दिन आम आदमी की जेब पर झटका लगा. जी हां…1 अगस्त से इंडेन का एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा लेकिन यदि आप 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर उपयोग में लाते हैं तो आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इसके दाम में इस महीने 73 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नजर डालें तो दिल्ली में अब इसका रेट 1550 से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुका है.
वहीं, 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में अब यह 1629 रुपये के बजाय 1701.50 रुपये में मिलेगा. कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां अब यह 1507 से बढ़कर 1579.5 रुपये जबकि चेन्नई में 1687.50 रुपये से 1761 रुपये में मिलेगा. आपको बता दें कि एक जून को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 122 रुपये की कटौती की गई थी. लेकिन, जुलाई में इसके रेट में बढ़ोतरी करने का काम किया गया था.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर : एक अगस्त से इंडेन का एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही उपभोक्ताओं को मिलेगा. इंडियन ऑल की वेबसाइट के अनुसार गैरसब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां उल्लेख कर दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के रेट रिवाइज किए जाते हैं. पिछले महीने यानी जुलाई में एलीपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई थी.
Also Read: Gold Price : करीब 8,000 रुपये सस्ता हुआ सोना! जानें क्या चल रहा है ताजा भाव
-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन कर लें.
-फिर फोन के ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें.
-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक कर दें.
-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा.
-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.
-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.
-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.
-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको नजर आएगा. इस पर टैप कर दें.
-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.
-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.
-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.
-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.
इसलिए रुक जाती है सब्सिडी : यदि आपको LPG पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है तो इसकी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) न होने हो सकता है. राज्यों में LPG की सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है. जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें सब्सिडी नहीं भेजी जाती है. गौर हो कि10 लाख रुपये की यह सालाना इनकम पति और पत्नी दोनों की कमाई को मिलाकर जोडा जाता है.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




