LIC की Arogya Rakshak Policy, पूरे परिवार को मिलता है हेल्थ कवर, जानें इसके एक से बढ़कर फायदे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jul 2021 8:17 AM
LIC New Policy, Arogya Raksha Health Insurance Plan: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन प्लान लेकर आया है. इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का नाम आरोग्य रक्षक (Arogya Rakshak Policy) बताया जा रहा है. आइये जानते हैं इसके बेहतरीन फायदों के बारे में...
LIC New Policy, Arogya Raksha Health Insurance Plan: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन प्लान लेकर आया है. इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का नाम आरोग्य रक्षक (Arogya Rakshak Policy) बताया जा रहा है. आइये जानते हैं इसके बेहतरीन फायदों के बारे में…
-
इस प्लॉन के तहत मेडिकल इमरजेंसी के समय पैसों की जरूरत पड़े तो कठिन समय में परिवार वालों को भी वित्तीय मदद करता है.
-
यह नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टीसिपेटिंग, रेगुलर प्रीमियम पर्सनल इंश्योरेंस प्लान है.
-
कोरोना सहित अन्य खतरनाक बीमारी में यह निश्चित लाभ देती है.
-
इसमें प्लान से कोई भी व्यक्ति खुद को या परिवार के सदस्यों में बच्चे, पत्नी, माता, पिता तक का भी बीमा करवा सकता है.
-
जो मुख्य बीमित व्यक्ति होंगे उनकी उम्र 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
-
बच्चों की उम्र कम से कम 91 दिन और ज्यादा से ज्यादा 20 वर्ष होनी चाहिए.
-
वहीं, पैरेंट्स को अधिकतम 80 वर्ष तक हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज मिलता है.
-
जबकि, बच्चों के मामले में यह अधिकतम 25 वर्ष तक है.
-
इसमें फ्लेक्सिबल लिमिट पॉलिसी को आसान बनाती है. जहां प्रीमियम पेमेंट सुविधाजनक तरीके से करने के लाभ मिलते है.
-
सर्जरी, दुर्घटना आदि को लेकर यदि अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो वैल्युएबल फाइनेंशियल प्रोटेक्शन मिलता है.
-
इस दौरान यह भी नहीं देखा जाता कि चिकित्सा में कुल कितना लागत आ रहा है.
-
एकमुश्त लाभ ऑटो स्टेप अप बेनिफिट मिलता है.
-
साथ ही साथ आप कोई क्लेम नहीं लेते है तो हर साल बेनिफिट हेल्थ कवर के रूप में बढ़ता है.
-
अगर मूल पॉलिसीधारक की किसी दुर्घटना में मौत हो जाए तो बाकी बिमित सदस्यों के प्रीमियम में छूट दी जाती है.
-
यही नहीं कुछ मुख्य सर्जरी के दौरान भी केटेगरी I या केटेगरी II के अंतर्गत एक वर्ष के लिए प्रीमियम में छूट का लाभ भी दिया जाता है.
-
इन सबके अलावा एम्बुलेंस का लाभ.
-
स्वास्थ्य जांच के फायदे समेत अन्य फायदे इस पॉलिसी में उपलब्ध है.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










