ePaper

हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश कर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में बनाये लाखों रुपये, सुरक्षा की भी गारंटी

Updated at : 02 Jun 2021 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश कर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में बनाये लाखों रुपये, सुरक्षा की भी गारंटी

Post Office Scheme: आज के समय में हर कोई बचत करना चाहता है. ऐसे में कई लोग निवेश के ऐसे तरीके खोजते हैं, जहां उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे. तो जो लोग हर महीने 10 हजार रुपये का बचत करते हैं, पोस्ट ऑफिस (Post OFfice Scheme) का यह स्कीम उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. एक सबसे जरूरी बात. यहां निवेशक का पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी है. इस प्लान को रिकरिंग डिपॉजिट के नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

Post Office Scheme: आज के समय में हर कोई बचत करना चाहता है. ऐसे में कई लोग निवेश के ऐसे तरीके खोजते हैं, जहां उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे. तो जो लोग हर महीने 10 हजार रुपये का बचत करते हैं, पोस्ट ऑफिस (Post OFfice Scheme) का यह स्कीम उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. एक सबसे जरूरी बात. यहां निवेशक का पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी है. इस प्लान को रिकरिंग डिपॉजिट के नाम से जानते हैं.

पोस्ट ऑफिस यानी कि डाक घर की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में आप अपना पैसा लगाकर लाभ भी कमा सकते हैं और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा. पैसे की सुरक्षा की गारंटी इसलिए है है क्योंकि यह स्कीम भारत सरकार के सॉवरेन गांरटी के तहत आता है. बता दें कि नये नियमों के तहत पांच लाख तक की राशि बैंकों में भी सुरक्षित है. सरकार ने इसके लिए नये प्रावधान किये हैं.

छोटे-छोटे किस्तों में पैसे देने का मिलता है ऑप्शन

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस स्कीम में निवेश करने वालों को छोटे-छोटे किस्तों में पैसे जमा करने का ऑप्शन मिलता है. इससे एक फायदा यह होता है कि आप अपने एक दिन की बचत को भी इसमें जमा कर सकते हैं. ऐसा करने से आप पर पैसे जमा करने का एक मुश्त बोझ नहीं पड़ेगा.

Also Read: सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश से बिटिया का भविष्य होगा उज्जवल, अकाउंट खुलवाने और पैसा जमा करने के लिए जानें ये जरूरी बातें
100 रुपये महीने भी कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट में आप हर महीने न्यूनतम 100 रुपये भी जमा करते हैं. इसकी मेच्योरिटी 5 साल में होती है. लेकिन समय-समय पर आवेदन देकर आप इसे बढ़ा भी सकते हैं. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

कितना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट पर इस समय ब्याज दर 5.8 फीसदी है. यानी कि अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिा रिकरिंग डिपॉजिट में 10 हजार रुपये जमा करते हैं और आपका यह निवेश 10 साल के लिए है तो मेच्योरिटी पर आपको 16.28 लाख रुपये मिल सकते हैं. ब्याज की कंपाउंडिंग हर तिमाही होती है. इसी प्रकार अधिक पैसे जमा करने पर आपको अधिक फायदा होगा.

इस स्कीम में ये मिलती हैं सुविधाएं

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट के लिए सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोले जा सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम तीन लोगों के नाम हो सकते हैं. इसमें अभिभावक की देखरेख में 10 साल से ऊपर के बच्चों का भी अकाउंट खोला जा सकता है. समय से पैसे जमा नहीं करने पर फाइन में देना पड़ता है. एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक लोन लेने की सुविधा प्रदान की जाती है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola