ePaper

Gold Rate : सोना के भाव में गिरावट, खरीदारी का है सुनहरा अवसर, जानिये क्या चल रहा है रेट

Updated at : 19 Apr 2020 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Rate : सोना के भाव में गिरावट, खरीदारी का है सुनहरा अवसर, जानिये क्या चल रहा है रेट

Gold rate: वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की, जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 3.16 फीसदी की गिरावट के साथ 45,766 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

विज्ञापन

Gold rate: नयी दिल्ली : वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की, जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 3.16 फीसदी की गिरावट के साथ 45,766 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 1,492 रुपये या 3.16 फीसददी की गिरावट के साथ 45,766 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 17,032 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी तरह, अगस्त डिलिवरी के लिए सोने का भाव 1,519 रुपये या 3.2 फीसदी की गिरावट के साथ 45,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 2,233 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Also Read: Gold Price : क्या LOCKDOWN के बाद सोने की कीमत घटेगी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Also Read: Jio, Airtel और Vodafone ने बिना रिचार्ज 3 मई तक बढ़ा दी वैलिडिटी

न्यूयॉर्क में 0.74 फीसदी घटी सोना की कीमत : बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के अनुरूप सोना वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने का भाव 0.74 फीसदी घटकर 1,718.90 डॉलर प्रति औंस रह गया.

Also Read: Gold Rate : क्या लॉकडाउन के बाद सोने की कीमत घटेगी ? जानें क्या कहते हैं जानकार

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी : वहीं, विदेशी बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए हाजिर कारोबारियों ने अपने सौदे घटाये, जिससे शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव 1,343 रुपये गिरकर 42,912 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 1,343 रुपये यानी 3.03 फीसदी गिरकर 42,912 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 3,346 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरी चांदी की कीमत : इसी प्रकार, जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी 1,241 रुपये यानी 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 43,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 1,237 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी की कीमत 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 15.54 डॉलर प्रति औंस रह गयी. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: यहां चांदी कीमतों पर दबाव रहा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola