Kedar Jadhav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं केदार जाधव, BJP में हुए शामिल

Kedar Jadhav Net Worth
Kedar Jadhav Net Worth: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने जून 2024 में संन्यास के बाद अब भाजपा जॉइन कर ली है. उन्होंने IPL और ब्रांड डील्स से करोड़ों की कमाई की है. 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक केदार जाधव अब राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं.
Kedar Jadhav Net Worth: मशहूर भारतीय क्रिकेटर रहे केदार जाधव ने अब राजनीति की दुनिया में कदम रख लिया है. उन्होंने जून 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी. संन्यास के कुछ महीनों बाद ही कल यानी मंगलवार, 8 अप्रैल को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केदार जाधव ने पार्टी की सदस्यता ली.
#WATCH | Former Indian Cricketer Kedar Jadhav joins BJP in the presence of Maharashtra minister and state BJP chief Chandrashekhar Bawankule in Mumbai. pic.twitter.com/4reAKk7F1Y
— ANI (@ANI) April 8, 2025
आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2020 में
केदार जाधव ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2020 में खेला था. उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं. खास तौर पर उनका पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन बॉलिंग और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग उन्हें एक उपयोगी खिलाड़ी बनाती थी.
IPL से हुई मोटी कमाई (Kedar Jadhav IPL Income)
केदार जाधव की लोकप्रियता का एक बड़ा हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी जुड़ा है. उन्होंने कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेला, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्रमुख रहे. आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी डील CSK के साथ हुई थी, जब उन्हें 7.8 करोड़ रुपये में तीन सीजन के लिए साइन किया गया था. इसके अलावा भी उन्हें अन्य टीमों से करोड़ों की कमाई हुई.
50 करोड़ से अधिक की संपत्ति (Kedar Jadhav Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केदार जाधव की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है. यह संपत्ति उन्होंने न केवल क्रिकेट से, बल्कि बिजनेस इन्वेस्टमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट, और प्रायोजन सौदों के जरिए भी अर्जित की है.
लग्जरी लाइफस्टाइल का भी है शौक (Kedar Jadhav Lifestyle And Car Collection)
केदार जाधव की जीवनशैली भी काफी आलीशान है. उन्हें अक्सर उनकी कन्वर्टिबल BMW X4 में घूमते हुए देखा गया है, जिसकी भारत में कीमत 84 लाख रुपये तक है. इसके अलावा उनके पास अन्य लग्जरी गाड़ियां और प्रॉपर्टीज भी हैं.
अब जबकि केदार जाधव ने राजनीति में कदम रख लिया है, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस क्षेत्र में कितना सक्रिय रहते हैं और पार्टी उन्हें क्या भूमिका सौंपती है. महाराष्ट्र में भाजपा के लिए एक लोकप्रिय चेहरे के रूप में उनकी छवि का राजनीतिक लाभ लिया जा सकता है.
Also Read: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ड्रेस अलाउंस नियम में बदलाव, अब हर महीने मिल सकेगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




