ITR: सिर्फ 24 रुपये में आईटीआर फाइलिंग! एक्सपर्ट की भी मिलेगी मदद, जियो फाइनेंस लेकर आया बड़ा ऑफर

Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Aug 2025 10:45 PM

विज्ञापन

Mukesh Ambani

अगर आप भी ITR फाइलिंग करने को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आप आसानी से और सस्ते में ITR फाइल कर सकते हैं. Jio Finance ने खास यूजर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है. जिससे सिर्फ 24 रुपये में आप ITR फाइल कर सकते हैं. साथ ही एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

ITR: भारत में करदाताओं के लिए टैक्स फाइलिंग और वित्तिय प्लानिंग अब बेहद आसान होने वाली है. Jio Finance ऐप ने टैक्स फाइलिंग और टैक्स प्रबंधन के फीचर से लैस एक मॉड्यूल लॉन्च किया है. सिर्फ 24 रुपये की कीमत से शुरू होने वाले ये मॉड्यूल्स जियो फाइनेंस ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. जियो-फाइनेंस ने यह नया फीचर ‘टैक्सबडी’ के साथ साझेदारी में विकसित किया है. ‘टैक्सबडी’ ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग और सलाहकार सेवा के लिए जाना जाता है.

मॉड्यूल में मिलेंगे दो फीचर

इस मॉड्यूल में दो मुख्य फीचर शामिल हैं टैक्स प्लानर और टैक्स फाइलिंग. टैक्स फाइलिंग सुविधा पुरानी और नई कर-व्यवस्थाओं के बीच भ्रम को दूर करने के लिए डिजाइन की गई है. यह ग्राहकों को 80C और 80D जैसी धाराओं के तहत टैक्स का हिसाब-किताब और टैक्स बचाने में मदद करती है. इसका इस्तेमाल काफी सरल व किफायती है. यह महंगे बिचौलियों पर निर्भरता को खत्म करता है.

दूसरा फीचर है – टैक्स प्लानर, जो भविष्य की टैक्स देनदारियों का अनुमान लगाने और उन्हें कम करने में मदद करता है. मॉड्यूल के तहत यूजर टैक्स फाइलिंग के लिए या तो स्वयं रिटर्न दाखिल करने या विशेषज्ञ-सहायता प्राप्त फाइलिंग का विकल्प चुन सकता है. ऐप पर स्वंय टैक्स फाइलिंग मॉड्यूल 24 रुपए से और टैक्स एक्सपर्ट की सहायता से टैक्स फाइलिंग सुविधा 999 रुपये से शुरू होती है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा, “टैक्स दाखिल करने की समय सीमा नजदीक आने के साथ, हमारा लक्ष्य उन सभी कठिनाइयों को दूर करना है, जो टैक्स फाइलिंग से जुड़ी होती हैं. ग्राहकों को प्रभावी टैक्स प्लानिंग सेवाएं देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिससे वे पूरे वित्तीय वर्ष में अपने टैक्स देनदारी को बेहतर तरीके से जान सकें. इस मॉड्यूल के लॉन्च से सुलभ, डिजिटल-फर्स्ट वित्तीय समाधान प्रदान करने के हमारे प्रयास में एक और आयाम जुड़ गया है.”

कर सकते हैं रिफंड ट्रैक

ऐप के माध्यम से उपयोगकर्त्ता ITR दाखिल करने के बाद, रिटर्न की स्थिति की निगरानी कर सकते हैं, रिफंड ट्रैक कर सकते हैं और किसी भी टैक्स-संबंधी नोटिस का अलर्ट देख सकते हैं. मॉड्यूल में इनकम दर्ज करने से लेकर दस्तावेज अपलोड करने और सही टैक्स व्यवस्था चुनने तक, पूरी प्रक्रिया सरल है व हर कदम पर उपभोक्ता का मार्गदर्शन करती है.

यह भी पढ़ें: 2030 तक मुकेश अंबानी की कंपनी करने वाली है ये बड़ा काम, सामने आया मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने 5वें साल भी नहीं लिया वेतन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की कंपनी का सरकारी खजाने में योगदान सबसे बड़ा, 6 साल में जमा किये 10 लाख करोड़ से ज्यादा रकम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola