Jio Coin: अंबानी का सिक्का कभी नहीं पड़ेगा फीका, जानें इसकी कीमत और खरीदने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Jio Coin

Jio Coin

Jio Coin के लॉन्च ने डिजिटल दुनिया में काफी हलचल मचाई है,आईए जानते है इसकी कीमत और खरीदने का तरीका

विज्ञापन

Jio Coin:  भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सेवा कंपनी, ‘जियो’ ने हाल ही में अपनी नई क्रिप्टोकरेंसी “जियो कॉइन” को पेश किया है. यह क्रिप्टोकरेंसी पोलिगॉन ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आधारित है और इसका उद्देश्य जियो के उपयोगकर्ताओं को एक नए प्रकार के रिवॉर्ड टोकन से जोड़ना है. जियो कॉइन के लॉन्च ने डिजिटल दुनिया में काफी हलचल मचाई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस टोकन की कार्यक्षमता और इसके लाभों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है.

क्या है Jio Coin?

जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है, जिसे जियो के विभिन्न ऐप्स और सेवाओं जैसे MyJio, JioCinema, आदि पर इंटरैक्शन के माध्यम से अर्जित किया जा सकता है. इसके अलावा, उपयोगकर्ता JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करके इंटरनेट ब्राउज़ करते हुए भी ये टोकन कमा सकते हैं. ये टोकन उपयोगकर्ता के पोलिगॉन वॉलेट में जमा होते हैं. हालांकि, वर्तमान में यह टोकन न तो ट्रांसफर किए जा सकते हैं और न ही किसी बाजार में बेचे जा सकते हैं.

Jio Coin खरीदें का तरीका

अभी के लिए जियो कॉइन को सीधे खरीदने का कोई तरीका नहीं है. लेकिन, उपयोगकर्ता इसे JioSphere ब्राउज़र के जरिए कमा सकते हैं. इसके लिए, आपको अपने Android या iOS डिवाइस पर JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करना होगा और अपने जियो नंबर से साइन अप करना होगा. उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में जियो कॉइन को MyJio ऐप या प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों, जैसे Koinex और Zebpay, पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इसका लेन-देन किया जा सके.

Also Read : झोला लेकर महाकुंभ पहुंचीं 775 करोड़ की मालकिन, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

कैसे करें Jio Coin से कमाई ?

जियो कॉइन को सीधे खरीदा नहीं जा सकता है, लेकिन इसे कमाने के लिए आपको JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करना होगा. इसके लिए आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:

  1. अपने Android या iOS डिवाइस पर JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करें.
  2. अपने जियो नंबर से साइन अप करें.
  3. ब्राउज़र में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके ‘Jio Coin Wallet’ ऑप्शन चुनें.
  4. अब आप लॉगिन करके टोकन अर्जित करना शुरू कर सकते हैं.

इस तरह, आप Jio Coin को कमाकर अपने डिजिटल वॉलेट में जमा कर सकते हैं, और भविष्य में इसके उपयोग या लेन-देन की संभावना का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read : डोनाल्‍ड ट्रंप और मुकेश अंबानी, कौन है अधिक अमीर ?, जानें दोनों की संपत्ति तुलना

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola