ePaper

7th Pay Commission के बाद क्या मोदी सरकार कर रही 8th Pay Commission की तैयारी? जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 17 Aug 2022 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission के बाद क्या मोदी सरकार कर रही 8th Pay Commission की तैयारी? जानें लेटेस्ट अपडेट

रिपोर्ट्स की मानें, तो अब कर्मचारियों की सैलरी ऐक्रॉयड (Aykroyd) फॉर्मूले से तय होगी. इससे कर्मचारियों की सैलरी को महंगाई, कॉस्ट ऑफ लिविंग और परफॉर्मेंस से जोड़ा जाएगा.

विज्ञापन
undefined

8th Pay Commission vs 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतनमान (Salary Structure) में बदलाव करने के लिए हर दस साल में एक पे कमीशन (Pay Commission) का गठन करती है. इसकी सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन तय होता है. अब तक सात बार पे कमीशन बनाया जा चुका है.

undefined

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें देशभर में लागू हैं और कर्मचारियों को इसका फायदा भी मिल रहा है. हालांकि कर्मचारियों की शिकायत है कि उनके लिए जितनी सिफारिशें की गई थी, उन्हें उससे कम सैलरी मिल रही है. सवाल उठता है कि क्या सरकार अब 8वां वेतन आयोग बैठाने की तैयारी कर रही है?

undefined

संसद में वित्त मंत्री से पिछले दिनों जब पूछा गया कि क्या सरकार के पास केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का प्रस्ताव विचाराधीन है, ताकि इसे एक जनवरी, 2026 से लागू किया जा सके. इसपर सरकार की ओर से इस दावे का खंडन किया कि सरकार आठवां केंद्रीय वेतन आयोग गठित करने जा रही है.

undefined

इस बारे में पिछले दिनों केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में यह स्पष्ट कर दिया कि 8वें वेतन पर सरकार अभी कोई विचार नहीं कर रही है. अब जिन केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार था, उनकी उम्मीदों पर क्या पानी फिर जाएगा? आखिर क्या है सरकार की योजना?

undefined

रिपोर्ट्स की मानें, तो अब कर्मचारियों की सैलरी ऐक्रॉयड (Aykroyd) फॉर्मूले से तय होगी. इससे कर्मचारियों की सैलरी को महंगाई, कॉस्ट ऑफ लिविंग और परफॉर्मेंस से जोड़ा जाएगा. इसी हिसाब से कर्मचारियों का प्रमोशन भी होगा. हालांकि, अभी ऐसे किसी फॉर्मूले पर कोई विचार नहीं हुआ है. बताते चलें कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिश में जस्टिस माथुर ने पे स्ट्रक्चर को Aykroyd फॉर्मूले के तहत तय करने की बात कही थी. इस नियम में कॉस्ट ऑफ लिविंग को भी ध्यान में रखा जाता है. वॉलेस रुडेल आयकरॉयड ने यह फॉर्मूला दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola