ePaper

IRCTC/ Indian Railways Latest Updates : आपकी ट्रेन कितने बजे और कहां से खुलेगी, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 18 Oct 2020 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/ Indian Railways Latest Updates : आपकी ट्रेन कितने बजे और कहां से खुलेगी, देखें पूरी लिस्ट

IRCTC/Indian Railways : 20 अक्टूबर से चलेंगी 392 नयी फेस्टिवल special train , यहां देखें कौन सी ट्रेन कब और कहां से खुलेगी, here full details of special train, bihar spl train, jharkhand spl train,bengal spl train,up spl train,mp spl train,mumbai spl train,delhi spl train...

विज्ञापन

यदि आप दशहरा (dussehra spl train), दिवाली (diwali special train) या छठ (chhath spl train) में घर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…देश में त्योहारी सीजन कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है और जो लोग अपने घर से बाहर काम के सिलसिले में रहते हैं वो आपने घर जाना चाहते हैं. ऐसे यात्रियों का ध्यान रेलवे (IRCTC/Indian Railways) ने रखा है और यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त ट्रेनों (special train) को चलाने का फैसला लिया है. हालांकि, इन ट्रेनों का परिचालन एक सीमित समय के लिए होगा. त्योहारी सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

undefined

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में 196 जोड़ी नयी ट्रेनें चलायी जायेंगी. दुर्गापूजा से पहले चलनेवाली इन ट्रेनों को ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ का नाम दिया गया है. 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलनेवाली इन ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को जारी कर दी है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रेलवे जोन से मिले प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है.

undefined

इनमें झारखंड से चलनेवाली नौ ट्रेनें भी शामिल हैं. झारखंड से चलनेवाली ट्रेनों में बहुप्रतीक्षित रांची-जयनगर, रांची-पटना, रांची-हावड़ा और टाटा-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया-यशवंतपुर, आनंद विहार टर्मिनल से रांची, टाटा-यशवंतपुर और टाटा-पटना एक्सप्रेस को भी चलाने की स्वीकृति दे दी है.

undefined

उधर, बिहार एवं पश्चिम बंगाल से भी अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गयी है. सियालदह से जयनगर, न्यू जलपाईगुड़ी एवं जम्मूतवी के लिए ट्रेन को मंजूरी दी गयी है. वहीं, हावड़ा से रक्सौल के बीच चलनेवाली ट्रेन को भी स्वीकृति दी गयी है. इन ट्रेनों में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही लोग यात्रा कर सकेंगे.

undefined

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (साप्ताहिक)

हटिया- यशवंतपुर (साप्ताहिक)

टाटा-यशवंतपुर (साप्ताहिक)

रांची-हावड़ा (प्रतिदिन)

टाटा-हावड़ा (प्रतिदिन)

रांची-पटना (तय तिथि के अनुसार)

रांची-जयनगर (तय तिथि के अनुसार)

टाटा-पटना (तय तिथि के अनुसार)

रांची से आनंदविहार टर्मिनल (सप्ताह में दो दिन)

undefined

20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक : रेल मंत्रालय ने मंगलवार को त्योहार विशेष ट्रेनों से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी़. इसके अनुसार 196 जोड़ी (392 ट्रेन) त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जायेगा़. इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक होगा. इनका किराया वही रहेगा, जो स्पेशल ट्रेनों का है़.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन