ePaper

100 रुपये रोजाना निवेश करें और पाएं 20 लाख रुपये, यहां जानें SIP के कुछ बेस्ट प्लान के बारे में

Updated at : 18 Jun 2021 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
100 रुपये रोजाना निवेश करें और पाएं 20 लाख रुपये, यहां जानें SIP के कुछ बेस्ट प्लान के बारे में

नयी दिल्ली : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेश के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे. हमने कई बार आपको म्यूचुअल फंड में निवेश और उसके फायदे के बारे में बताया है. आज के समय में हर शख्स अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहता है. इसके साथ ही कमाए हुए पैसों को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां वे तेजी से ग्रो करें. सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) ऐसे ही निवेशकों के लिए बना है. सीएनएन न्यूज 18 की खबर ने ऐसे ही कुछ प्लान्स के बारे में बताये हैं जो तेजी से ग्रोथ देते हैं.

एसआईपी में आपके पैसे काफी तेजी से ग्रो करते हैं और साथ में शेयर बाजार की तरह इसमें उतना जोखिम भी नहीं होता है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपने गलत फंड में निवेश कर दिया है तो आपके पैसे उतनी तेजी से नहीं बढ़ेंगे, जितना आप उम्मीद करते हैं. ऐसे में यहां हम आपको एसआईपी के कुछ बेहतरीन प्लान के बारे में बता रहे हैं.

एसआईपी में कई ऐसे प्लान हैं जहां अगर आप 15 साल के लिए हर महीने 3000 रुपये निवेश करते हैं तो आपको 20 लाख रुपये तक की राशि मिल जाती है. बाजार में ऐसे कई प्लान हैं, जिन्होंने 15 साल में हर साल 15 फीसदी तक रिटर्न दिये हैं. अगर इस अनुपात में भी आपको रिटर्न मिलता है और आप 3000 रुपये महीना जमा करते हैं तो 15 साल बाद आपको 20 लाख रुपये मिल जायेंगे.

Also Read: SIP Investment : हर महीने केवल 500 रुपये बचाने से हो सकती है लाखों की कमाई, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
ये हैं बेहतर रिटर्न वाले कुछ प्लान

  • मिराए एसेट लार्ज कैप फंड ने 3 साल में 13.8 फीसदी सालाना के दस से रिटर्न दिया है. इसी स्कीम में पांच साल में ग्राहकों को 15.9 फीसदी रिटर्न मिला है. जबकि 10 साल की अवधि में ग्राहकोंने 15.4 फीसदी रिटर्न हासिल किया है.

  • केनरा रोबैको ब्लूचिप इक्विटी फंड में ग्राहकों को तीन साल में 16.8 फीसदी रिटर्न मिला है. जबकि 5 साल में 16.6 फीसदी की दर से और 10 साल में 13.6 फीसदी की दर से रिटर्न कंपनी ने ग्राहकों को दिया है.

  • आदित्य बिड़ला SL Flexi कैप में ग्राहकों को तीन साल की अवधि में 12.6 फीसदी की दर से रिटर्न दिया गया है. जबकि पांच साल में 15.5 फीसदी और 10 साल में कंपनी ने अपने ग्राहकों को 14.9 फीसदी की दर से रिटर्न दिया है.

  • कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड में तीन साल के बाद ग्राहकों को 15.5 फीसदी की दर से रिटर्न दिया गया है. पांच साल की अवधि में इसी स्कीम में 17.5 फीसदी और 10 साल के लिए 18.5 फीसदी तक रिटर्न दिया गया है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola