शेयर बाजार में आई जबरदस्त रौनक! सेंसेक्स 500 अंक तक उछला, निफ्टी 24300 के पार

Updated:
विज्ञापन
Indian Stock Market

Indian Stock Market: शेयर बाजार में आज क्यों छाई खरीदारी? अमेरिका के कमजोर जॉब डेटा से लेकर सस्ते कच्चे तेल तक, जानिए किन वजहों ने बाजार को दी रफ्तार.

Indian Stock Market: शेयर बाजार में आज क्यों छाई खरीदारी? अमेरिका के कमजोर जॉब डेटा से लेकर सस्ते कच्चे तेल तक, जानिए किन वजहों ने बाजार को दी रफ्तार.

विज्ञापन

Indian Stock Market: अगर आपका पैसा शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या SIP में लगा है, तो आज की शुरुआत आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है. शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 24,300 के पार पहुंच गया. बाजार में यह तेजी अमेरिका से आई एक बड़ी खबर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते देखने को मिली.

आज बाजार में इतनी तेजी क्यों आई?

दरअसल, अमेरिका में पिछले महीने उम्मीद से काफी कम लोगों को नौकरियां मिलीं. जहां करीब 1 लाख नई नौकरियों का अनुमान था, वहीं सिर्फ 57 हजार नौकरियां जुड़ीं. इसके बाद इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर राहत दे सकता है. इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिखा और भारतीय बाजार में भी खरीदारी बढ़ गई. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें 70-72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, इसलिए तेल सस्ता रहने से बाजार का माहौल बेहतर बना रहता है.

शुरुआत कैसी रही?

शुक्रवार सुबह बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया.

इंडेक्सशुरुआतरिपोर्ट लिखे जाने तक
सेंसेक्स78,152.3477,862.28 (360.16 अंक की बढ़त)
निफ्टी24,375.6524,307.95 (132.25 अंक की बढ़त)

यानी शुरुआती उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया.

किन शेयरों ने इन्वेस्टर्स को खुश किया?

आज आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा चमका. टेक कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

तेजी वाले प्रमुख शेयर

  • टेक महिंद्रा
  • HCL टेक्नोलॉजीज
  • TCS
  • इन्फोसिस
  • HDFC बैंक
  • लार्सन एंड टुब्रो
  • बजाज फाइनेंस
  • एशियन पेंट्स
  • BEL
  • ट्रेंट
  • पावर ग्रिड

गिरावट वाले शेयर

  • NTPC
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • एक्सिस बैंक

आगे इन्वेस्टर्स की नजर किस पर रहेगी?

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा का कहना है कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों ने ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें बदल दी हैं. साथ ही, कच्चे तेल की नरम कीमतें, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और घरेलू कंपनियों के अच्छे तिमाही अपडेट भारतीय बाजार के लिए पाजिटिव संकेत दे रहे हैं. वहीं, सोने की कीमतों में भी 1% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, जबकि कच्चा तेल करीब 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा.

ये भी पढ़ें: सोना खरीदने का प्लान है? पहले जान लीजिए 3 जुलाई का भाव, चांदी फिर हुई महंगी 

विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola