सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, क्या RBI का फैसला आज बदलेगा बाजार की चाल?

Updated:
विज्ञापन

Credit: ANI

Indian Stock Market 6 February 2026: RBI के MPC फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं. IT शेयरों में बिकवाली और सोने-चांदी के दाम भी कम हुए हैं.

विज्ञापन

Indian Stock Market 6 February 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सुस्ती का माहौल दिख रहा है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान (गिरावट) पर ट्रेड करते दिखे है. बाजार में इस मंदी की सबसे बड़ी वजह आज सुबह 10 बजे आने वाला RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) का फैसला है. निवेशक डरे हुए हैं और कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों ने भी बाजार का मूड बिगाड़ दिया है.

विज्ञापन

बाजार की शुरुआत कैसी रही?

शुक्रवार सुबह निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक गिरकर 25,605.80 पर खुला, वहीं BSE सेंसेक्स में भी 64 अंकों की मामूली गिरावट देखी गई है. छोटे और मझोले शेयरों (Midcap and Smallcap) में गिरावट और भी ज्यादा रही है.

RBI के फैसले से क्या उम्मीदें हैं?

बैंकिंग एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI को बताया कि रिजर्व बैंक आज ब्याज दरों (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करेगा. यानी आपकी EMI फिलहाल स्थिर रह सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस महीने GDP और महंगाई के आंकड़ों का आधार वर्ष (Base Year) बदल रही है, इसलिए RBI अभी अपनी पुरानी भविष्यवाणियों पर ही टिका रहेगा.

टेक शेयरों में क्यों मची है हलचल?

दुनियाभर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर निवेशकों का भरोसा थोड़ा डगमगाया है. अमेरिका से लेकर एशिया तक, टेक कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है. इसी वजह से आज भारत में IT सेक्टर 1% से ज्यादा टूट गया है.

सोने और चांदी के दाम गिरे या बढ़े?

निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर कमोडिटी बाजार से भी है. आज सोने की कीमतों में करीब 1% की गिरावट आई है. वहीं चांदी तो 3.4% तक सस्ती हो गई है.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम गिरे, देखें 6 फरवरी का ताजा भाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola