IRCTC refund rules : अप्रैल में इस डेट के पहले बुक कराए गए टिकटों पूरा पैसा रिफंड करेगा Indian Railways
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jun 2020 4:52 PM
IRCTC News : लॉकडाउन के दौरान ट्रेन से सफर कर अपने गंतव्य तक जाने के लिए अप्रैल महीने में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए बड़ी ही राहत भरी खबर है. रेल मंत्री पीयूष गोयल की अगुआई वाले भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 14 अप्रैल या उसके पहले सभी नियमित ट्रेनों में बुक कराए गए टिकटों का पूरा पैसा रिफंड करने का फैसला किया है. इसका मतलब यह कि अगर आपने 14 अप्रैल 2020 को किसी नियमित ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बुक कराया है, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके टिकट की पूरी रकम वापस करेगा. वजह यह है कि 14 अप्रैल या उसके पहले के जिन नियमित ट्रेनों के लिए आपने टिकट बुक कराया है, वह सभी ट्रेन कोराना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में रद्द कर दी गयी थी.

IRCTC के अनुसार, भारतीय रेलवे द्वारा सिस्टम में ट्रेन को रद्द करने के बाद यात्रियों के टिकटों के पूरे पैसे की ऑटोमेटिक वापसी शुरू की जाएगी. इस बीच, खबर यह भी भारतीय रेलवे तत्काल यात्रा की अनुमति देने के लिए अपनी 230 विशेष रेलगाड़ियों को चुनिंदा रूटों पर परिचालन जारी रखेगा. कोरोनावायरस या कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने 15 अप्रैल से नियमित ट्रेन सेवाओं के लिए अग्रिम आरक्षण को निलंबित कर दिया था.
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने पर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की सभी नियमित ट्रेन सेवाएं 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं. हालांकि, फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही और उन लोगों की सहायता के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा 12 मई से शुरू की थी. शुरुआत में विशेष ट्रेनों में 30 राजधानी की वातानुकूलित ट्रेनें शामिल थीं, जिसके तहत शुरुआत से गंतव्य तक यात्रा करने की अनुमति थी.
इसके बाद 1 जून के बाद से अनलॉक-1 में लॉकडाउन से ढील मिलने के बाद गैर-एसी स्लीपर ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ 200 अन्य विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. इन विशेष ट्रेनों के टिकटों को IRCTC की वेबसाइट (irctc.co.in), IRCTC मोबाइल ऐप, रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों और डाकघरों आदि पर बुक कराया जा सकता है.
वर्तमान में चलाई जा रही सभी विशेष ट्रेनों में सीमित प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों के साथ पूरी तरह से आरक्षित सेवाएं उपलब्ध हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को सामाजिक सुरक्षा (सोशल डिस्टेंसिंग) और थर्मल स्क्रीनिंग के संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए