Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से सस्ता हो जाएगा टिकट, यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Dec 2021 7:51 AM
Indian Railway: कोरोना काल में भारतीय रेलवे ने रेलवे की अनारक्षित बोगियों को भी आरक्षित कर दिया था. इस व्यवस्था के कारण यात्री बिना आरक्षित टिकट के अपनी यात्रा नहीं कर सकते थे. लेकिन आज से रेलवे पहले जैसी व्यवस्था फिर से बहाल करने जा रहा है.
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. आज यानी 10 दिसंबर से ट्रेनों का टिकट सस्ता हो जाएगा. आज से 31 ट्रेनों में यात्री अनरिजर्वड टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे. यानी आज से आपको सफर के लिए रेलवे को कम भाड़ा देना होगा. दरअसल, कोरोना काल में भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने रेलवे की अनारक्षित बोगियों को भी आरक्षित कर दिया था. इस व्यवस्था के कारण यात्री बिना आरक्षित टिकट के अपनी यात्रा नहीं कर सकते थे. लेकिन आज से रेलवे पहले जैसी व्यवस्था फिर से बहाल करने जा रहा है.
इसके साथ ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने उन सभी ट्रेनों को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है कि जो कोरोना महामारी (Coronavirus in India) से पहले पटरियों पर दौड़ रही थी. गौरतलब है कि कोरोना काल (Covid 19) के दौरान भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ट्रेनों की गतिविधियों पर कई तरह की रोक लगा दी थी. लेकिन अब रेलवे ने उन सभी पाबंदियों को वापस ले लिया है. इसकी सीधा फायदा रेलवे यात्रियों को होगा.
इंडियन रेलवे (Indian Railway) में आज से यात्री अनरिजर्वड टिकट भी यात्रा कर सकेंगे. जिन ट्रेनों में यह सुविधा फिर से बहाल की गई है उन ट्रेनों के नाम हैं.
हेमकुंट एक्सप्रेस
चंडीगढ़-प्रयागराज संगम- चंडीगढ़ एक्सप्रेस
जम्मूतवी-वाराणसी- जम्मू तवी एक्सप्रेस
देहरादून-अमृतसर जंक्शन- देहरादून एक्सप्रेस
होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर
फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का
अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर
मोगा इंटरसिटी
देहरादून-दिल्ली जंक्शन- देहरादून मसूरी एक्सप्रेस
दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन-दौलतपुर
बरेली-नई दिल्ली- बरेली इंटरसिटी
बरेली-वाराणसी-बरेली इंटरसिटी
ऊंचाहार एक्सप्रेस
देहरादून-वाराणसी- देहरादून एक्सप्रेस
वाराणसी जंक्शन-लखनऊ-वाराणसी जंक्शन सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस
जालंधर सिटी-नई दिल्ली- जालंधर सिटी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-लोहिया खास जंक्शन-नई दिल्ली सरबत दा भला एक्सप्रेस
बरेली-प्रयागराज संगम- बरेली पैसेंजर
दिल्ली जंक्शन-प्रतापगढ़ जंक्शन- दिल्ली जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस
प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस
जाहिर है आज के बाद से रेलवे के यात्रियों को कम किराया देना होगा. अनारक्षित डिब्बे में यात्रा करना रेलवे यात्रियों को पहले से ज्यादा सस्ता हो जाएगा. हालांकि कोरोना वायरल और इसके नये वेरिएंट ओिक्रॉन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिए हैं.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










