ePaper

चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ का बदल दिया रूट

Updated at : 02 Dec 2024 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ का बदल दिया रूट

Indian Railways News in Hindi

Indian Railways: चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है. केरल-तमिलनाडु में भू-स्खलन की भी खबर है. चक्रवाती तूफान की वजह से दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

Indian Railways: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल कई राज्यों में तबाही मचा रहा है, तो कुछ राज्यों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से चक्रवाती तूफान फेंगल से प्रभावित राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रोड और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित है. इस तूफान से भारतीय रेलवे को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में, फेंगल तूफान से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, तो कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है.

इन राज्यों में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित

भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है. केरल-तमिलनाडु में भू-स्खलन की भी खबर है. चक्रवाती तूफान की वजह से दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ट्रेनों के कैंसिलेशन को लेकर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना भी दी गई है.

रद्द की गई ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 20627: चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस. यह 02 दिसंबर 2024 को 05:00 बजे चेन्नई एग्मोर से रवाना होने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.
  • ट्रेन संख्या 22671: चेन्नई एग्मोर – मदुरै वंदे तेजस एक्सप्रेस. यह 02 दिसंबर 2024 को 06:00 बजे चेन्नई एग्मोर से रवाना होने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.
  • ट्रेन संख्या 06025: चेन्नई एग्मोर – पुडुचेरी मेमू. यह 02 दिसंबर 2024 को 06:35 बजे चेन्नई एग्मोर से रवाना होने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.
  • ट्रेन संख्या 22675: चेन्नई एग्मोर – तिरुचिरापल्ली, चोलन एक्सप्रेस. यह 02 दिसंबर 2024 को 07:45 बजे चेन्नई एग्मोर से रवाना होने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.
  • ट्रेन संख्या 06028: विल्लुपुरम – तांबरम मेमू पैसेंजर. यह 02 दिसंबर 2024 को 05:20 बजे विल्लुपुरम से रवाना होने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: GST: नवंबर में सरकारी खजाने में जमकर बरसा जीएसटी का पैसा, कलेक्शन अमाउंट 1.82 लाख करोड़ के पार

इन ट्रेनों के बदले गए रूट

  • ट्रेन संख्या 16866: तंजावुर-चेन्नई एग्मोर उझावन एक्सप्रेस. यह 01 दिसंबर 2024 को 21:55 बजे तंजावुर से रवाना हुई. उसे मेलमारुवत्तूर, चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बलम में स्टॉपेज के साथ विल्लुपुरम, काटपाडी, चेन्नई एग्मोर के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
  • ट्रेन संख्या 16180: मन्नारगुडी – चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस. यह 01 दिसंबर 2024 को 22:35 बजे मैंगलोर से रवाना हुई. उसे चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बलम में स्टॉपेज के साथ विल्लुपुरम, काटपाडी, चेन्नई एग्मोर के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 16176: कराईकल – तांबरम एक्सप्रेस. यह 01 दिसंबर 2024 को 21:20 बजे कराईका से रवाना हुई. उसे चेंगलपट्टू में स्किपिंग स्टॉपेज के साथ विल्लुपुरम, काटपाडी, चेन्नई एग्मोर के रास्ते डायवर्ट किया गया है1
  • ट्रेन नंबर 20682: सेनगोट्टई तांबरम, सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस. यह 01 दिसंबर 2024 को 16:50 बजे सेनगोट्टई से रवाना हुई. उसे चेंगलपट्टू में स्किपिंग स्टॉपेज के साथ विल्लुपुरम, काटपाडी, चेन्नई एग्मोर के रास्ते डायवर्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: बाउंसर पर किसी तरह संभले यशस्वी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज घूरता रह गया

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola