Viral Video: हिम्मत तो देखिए…चलती ट्रेन से कचरा फेंकते रेलवे कर्मचारी का वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई क्लास

Indian railway Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित रेलवे कर्मचारी चलती ट्रेन से कचरा बाहर फेंकते दिख रहा है. वीडियो पर लोगों की तेजी से प्रतिक्रिया भी आ रही है.
Viral Video: भारतीय रेल को देश का लाइफ लाइन माना जाता है. इसमें रोजाना लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं. वैसे में इसकी साफ-सफाई और रख-रखाव काफी चुनौतीपूर्ण होती है. इस काम के लिए रेलवे में हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. इसके बावजूद कई बार ट्रेन में गंदगी को लेकर यात्री सवाल उठाते रहे हैं. सोशल मीडिया में वीडियो और फोटो वायरल होते रहे हैं. इस समय रेलवे के एक कर्मचारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो चलती ट्रेन से कचरा बाहर फेंकते नजर आ रहा है. लोग ऐसा करते हुए उसका वीडियो भी बना रहे हैं, लेकिन उसे किसी बात की फिक्र नहीं है और मुस्कुराते हुए कचरा लगातार बाहर फेंकते दिख रहा है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. स्टोरी में इसलिए शामिल किया, अगर कोई ऐसा करता है, तो गलत है. लोगों को ट्रेन की सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए. वो चाहे आम यात्री हों या फिर कर्मचारी.
यात्रियों ने कचरा बाहर फेंकते हुए बनाया वीडियो
चलती ट्रेन से कचरा बाहर फेंकने का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें वीडियो बना रहे यात्री कचरा फेंक रहे कर्मचारी से ऐसा करने पर सवाल भी कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारी लगातार कचरा ट्रैक पर फेंकता जा रहा है. वीडियो बना रहे यात्री कह रहे हैं, “यह है भारतीय रेलवे की हालत, कर्मचारी कचरा लगातार ट्रैक पर फेंक रहा है. क्या हालत है इंडियन रेलवे की…और ये कहते हैं देश को आगे बढ़ाना है.” वीडियो THE SKIN DOCTOR नाम के यूजर ने शेयर किया है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
कथित रेलवे कर्मचारी की हरकत से लोग नाराज, कार्रवाई की उठी मांग
चलती ट्रेन से कचरा फेंकने का वीडियो देखकर लोग नाराज हो गए हैं और कथित रेलवे कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो कब और कहां का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कथित रेलवे के कर्मचारी की हरकत को देख यूजर्स गुस्से में हैं. एक यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “मुझे याद आया… एक दर्शनीय स्थल पर खूब सारे रिजॉर्ट बने हुए हैं जिनके पीछे से एक शानदार बहती कल कल करती हुई नदी निकलती है. रिसोर्ट का सारा कूड़ा कचरा, लोगों का खाया हुआ जूठन, वे नदी की जलधारा बढ़ जाने पर नदी में ही बहा देते थे. मैंने उन्हें ऐसा करते हुए देखा और पाया कि सब के सब ऐसा ही करते हैं. सब सोचते हैं कि बस किसी तरह से कूड़ा मेरे पास से निकल जाए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह नियमित अभ्यास है. अगर हम रेलवे ट्रैक को ध्यान से देखें तो हम इसे आसानी से देख सकते हैं. पटरियों के दोनों तरफ 15-20 मीटर तक ऐसी प्लेटें, रैपर, प्लास्टिक के पैकेट आदि बिखरे पड़े हैं. बहुत बुरी स्थिति है.” इस प्रतिक्रिया के बाद उसी यूजर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसने कचरा फेंकते हुए कर्मचारी का वीडियो शेयर किया था. उसने वीडियो के साथ लिखा, “सच है. मैंने अभी-अभी आपका ट्वीट पढ़ने के बाद इसे रिकॉर्ड किया है, क्योंकि मैं अभी ट्रेन में हूं. ट्रेन एक जंगली इलाके से गुजर रही है, और पटरियों के ठीक बगल में बोतलें, पैकेट, प्लास्टिक और सभी तरह का कचरा देखा जा सकता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










