Indian Railway Helpline Number: ट्रेन में सफर के दौरान कुछ भी परेशानी हो तो करें ये काम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jan 2023 10:04 PM

विज्ञापन

Indian Railway Helpline Number : East Central Railway द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139.

विज्ञापन

Indian Railway Helpline Number : यदि आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो इस खबर पर नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां…यदि आपको सफर के दौरान कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा तो आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या किया जाए. तो आपकी इसी परेशानी का सामाधान रेलवे की ओर से बताया गया है.

दरअसल रेलवे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का काम किया गया है. यह नंबर 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. यदि ट्रेन में सफर करते वक्त आपको चिकित्सक सहायता चाहिए, किसी दुर्घटना के बारे में सूचित करने की आप जरूरत महसूस कर रहे हों , ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी शिकायत करनी हो, या फिर फ्रेट, पार्सल, ट्रेकिंग से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं तो तुरंत 139 डायल कर सकते हैं. रेलवे की मानें तो, आपकी परेशानी तुरंत सुलझाने का काम किया जाएगा. रेलवे मंत्रायल की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी गयी है.

रेलवे के किसी भी मदद के लिए करें ये काम

रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139. रेल मंत्रालय ने जैसे ही यह ट्वीट किया यात्रियों कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे. लोगों ने अपने पीएनआर नंबर पीएनआर नंबर की पूछताछ, अपने खोए हुए पार्सल को लेकर कई कमेंट इस ट्वीट के नीचे किये.

undefined

भाषा चुनने की सुविधा

आपको बता दें कि जब आप 139 नंबर पर कॉल करेंगे तो सबसे पहले आपको भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा. उसके बाद सुरक्षा सहयता, पूछताछ, दिवयांगजन, सामान्य शिकायत, पार्सल से जुड़ी जानकारी के अलावा अन्‍य शिकायत, IRCTC द्वारा संचालक ट्रेनों द्वारा संचालक ट्रेनों के बारे में जानकारी, अपनी शिकायत को ट्रैक करना, ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करने की सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी. इतने ऑप्शन आपको रेलवे के द्वारा दिये जाएंगे.

Also Read: Tatkal Ticket Updates: यात्रा करने से पहले तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट खुद करवाएं बुक, जानें ये आसान तरीका
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola