Tatkal Ticket Updates: यात्रा करने से पहले तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट खुद करवाएं बुक, जानें ये आसान तरीका

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jan 2023 6:22 PM

विज्ञापन

Confirm Tatkal Train Ticket Process: तत्काल ट्रेन टिकट यदि आप लेना चाहते हैं तो यात्रा करने की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास के लिए. वहीं 11 बजे आप नॉन एसी यानी स्लीपर, टू सीटर आदि टिकट बुक कराने में सक्षम हैं. जानें पूरी प्रक्रिया यहां

विज्ञापन

Confirm Tatkal Train Ticket Process: यदि आप ट्रेन से यात्रा अमूमन करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…भारतीय ट्रेन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम वर्षों से करती आ रही है और लोगों को भारतीय रेल पर ज्यादा भरोसा भी रहता है. हालांकि ट्रेन में यदि यात्रा करनी है, तो आपके पास टिकट जरूर होना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है और वे तत्काल टिकट बुक करवाने का प्रयास करते हैं.

लोग तत्काल टिकट बुक कराने के लिए ब्रोकर की मदद लेते हैं जिससे उनके जेब पर ज्यादा भार पड़ता है. लेकिन यदि आप चाहें तो घर बैठे खुद ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कराने में सक्षम हैं. इससे आप अपने काफी पैसे भी बचा सकते हैं. तो आइए आपको आज वो ट्रिक बताते हैं…

-तत्काल ट्रेन टिकट यदि आप लेना चाहते हैं तो यात्रा करने की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास के लिए जबकि 11 बजे आप नॉन एसी यानी स्लीपर, टू सीटर आदि टिकट बुक कराने में सक्षम हैं.

-आपको करना ये है कि सबसे पहले आईआरसीटीसी पोर्टल www.irctc.co.in को अपने कंप्यूटर पर खोलना है जिसमें इंटरनेट कनेक्ट हो.

उपरोक्त चीज करने के बाद अब क्या

-इसके बाद आपको यहां लॉगिन करने की जरूरत है.

-फिर माय अकाउंट’ में जाकर ‘माय प्रोफाइल’ पर क्लिक कर दें.

-इसके बाद ‘एड/ मॉडिफाई लिस्ट’ पर क्लिक करके यहां सारी जानकारी भरने का काम करें.

-इससे आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों की जानकारी नहीं भरनी होगी. इससे होगा ये कि आपका समय बचेगा जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने का चांस ज्यादा होगा.

Also Read: ट्रेन में टाइमपास के लिए मशहूर मूंगफली के कितने हैं स्वाद, आपने क्या चखा?

फिर आपको करना होगा ये

-तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेशन और यात्रा के तारीख का चुनाव करना होगा.

-फिर आपको तत्काल वाले विकल्प को चुनना है और सर्च पर क्लिक करने की जरूरत है.

इसके बाद क्या

-अब ट्रेन चुनने का काम करें और फिर स्लिपर, एसी, टू सीटर आदि क्लास का चुनाव करें.

-फिर जिन यात्रियों का नाम ‘एड/ मॉडिफाई लिस्ट’ में भरा था उन पर क्लिक करने का काम करें.

-फिर ऑनलाइन मोड से पेमेंट करने की जरूरत होगी.

-इतना करने के बाद आपका तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola