PHOTOS: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दिल्ली में आगाज, झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, देखें शानदार तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली, राजेश कुमार-दुनिया के सबसे बड़े मेले में से एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ आज मंगलवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया. झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना कर झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया.

विज्ञापन
undefined

जी-20 समिट के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान में दूसरा बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम है. इसमें झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में भाग ले रहा है. झारखंड अपने प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड पवेलियन (मंडप) का मंगलवार को उद्घाटन किया. उन्होंने भगवान बिरसा की पूजा-अर्चना कर मंडप का शुभारंभ किया.

undefined

झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन ने मंडप के सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित की गई सभी स्टॉलों की सराहना की. इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश अपने खनिज भंडार और संस्कृति के लिए जाना जाता है.

undefined

मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम अपने प्रदेश के सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देने का पूर्ण प्रयास कर रहे है. भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला अपनी परंपरा, संस्कृति और क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुगम पटल है.

undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के शुभारंभ के अवसर पर झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव उपस्थित थे.

undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उद्योग निदेशालय (झारखंड) द्वारा बनाए गए इस मंडप में क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे.

undefined

झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे.

undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खरीदारी के साथ लोग परिवार के साथ सेल्फी लेते भी देखे जा रहे हैं. बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मेले में पहुंच रहे हैं.

undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के अलावा कई राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं. तरह-तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी है. हर वर्ग के लोग मेले का आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola