Income Tax: सावधान! अगर किया ये पांच काम, तो घर आएगा आयकर विभाग का नोटिस, अभी जानें पूरी बात

Updated at : 10 Jan 2024 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Income Tax: सावधान! अगर किया ये पांच काम, तो घर आएगा आयकर विभाग का नोटिस, अभी जानें पूरी बात

Income Tax: आपकी लापरवही या गलती से आयकर विभाग आपको तुरंत नोटिस भेज सकता है. ऐसे में आपको इन पांच कामों को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Income Tax: आयकर विभाग के द्वारा टैक्स चोरी या हेराफेरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सरकार नकद लेनदेन के साथ आपके ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर भी नजर रख रही है. आपकी लापरवही या गलती से आयकर विभाग आपको तुरंत नोटिस भेज सकता है. ऐसे में आपको इन पांच कामों को करने से बचना चाहिए.

undefined

बैंक खाते में नकद रकम जमा करना

सेंट्रल बोर्ड डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे अधिक नकद रकम जमा करता है, तो इसकी सूचना आयकर विभाग को प्रदान की जाती है. अगर रकम व्यक्ति के एक से अधिक खातों में जमा किया गया हो तो भी पैन और आधार नंबर एक होने से पैसा जमा होने की सूचना विभाग को मिल जाती है. ऐसे में, आयकर विभाग आपसे रक़म के सोर्स के बारे में पूछ सकता है.

Also Read: Income Tax: इनकम टैक्स भरने वालों को लेकर आयकर विभाग का बड़ा अपडेट, पिछले साल के मुकाबले इस बार बढ़ गई ये चीज
undefined

फिक्स्ड डिपॉजिट में नकद रकम जमा करना

अगर आप एक वित्तीय वर्ष में दस लाख रुपये से ज्यादा की रकम का नकद या खाते एफडी के कराते हैं तो इसकी जमा लेनदेन पर आयकर विभाग आपको नोटिस भेजकर आय या रुपये के श्रोत के बारे में जानकारी ले सकता है. सही जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई कर सकता है.

undefined

शेयर, म्यूचुअल फंड, डिबेंचर या बांड की खरीद

बहुत से लोग शेयर, म्यूचुअल फंड, डिबेंचर या बॉन्ड खरीद उसमें निवेश करना एक अच्छा विकल्प मानते हैं. इस तरह के निवेश से पैसे बचाने की आदत भी विकसित होती है. लेकिन, अगर कोई शेयर, म्यूचुअल फंड, डिबेंचर या बॉन्ड खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में नकद रक़म का उपयोग करते है, तो इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी जाती है. यदि कोई व्यक्ति ऐसे किसी भी निवेश के विकल्प में 10 लाख रुपये या उससे अधिक का लेनदेन करता है, तो इसकी जानकारी आयकर विभाग तक सूचित की जाती है.

undefined

क्रेडिट कार्ड बिल पर भुगतान

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज कल आम बात हो गई है और कई बार तो यूजर्स का बिल लाखों रूपए में जमा हो जाता है. लेकिन, अगर आपका मंथली क्रेडिट कार्ड बिल 1 लाख रुपये से अधिक है और इसका भुगतान नकद रक़म में करना चाहते हैं, तो भी आयकर विभाग आप से आपके पैसे के सोर्स के बारे में पूछ सकता है. यदि , अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का भुगतान करते हैं, तो आयकर विभाग आपसे सवाल कर सकता है और आपके पैसों का सोर्स क्या है.

undefined

संपत्ति से संबंधित लेन-देन

शहरों और टियर-2 शहरों में रियल एस्टेट की कीमतें बहुत ज्यादा हैं, और बड़ी रक़म का लेनदेन आम बात है. लेकिन, अगर आप प्रॉपर्टी खरीदते समय 30 लाख रुपये या उससे ज्यादा की नकद रक़म से लेनदेन कर रहे हैं तो आयकर विभाग से सावधानी बनाए रहें. संपत्ति रजिस्ट्रार से आयकर विभाग को सूचित करता है, जो बदले में आपसे पैसो के सोर्स के बारे में पूछ सकता है.

(इनपुट-शुभम)

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola