‘लॉकडाउन के पहले फेज में बुक कराए गए हवाई टिकट की पूरी रकम को रिफंड करें एयरलाइन’

Updated:
विज्ञापन

सरकार ने गुरुवार को देश की सभी विमानन कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरलाइन को एयरलाइन को लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान तीन मई तक यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को पूरी राशि वापस करनी होगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने गुरुवार को देश की सभी विमानन कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरलाइन को एयरलाइन को लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान तीन मई तक यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को पूरी राशि वापस करनी होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि यदि किसी यात्री ने लॉकडाउन के पहले चरण (25 मार्च -14 अप्रैल) के दौरान टिकट बुक किया है, तो एयरलाइन पूरी राशि वापस कर देगी. मंत्रालय ने यह भी कहा कि यात्रियों की यह रकम रद्दीकरण के अनुरोध की तारीख से 3 सप्ताह की अवधि के भीतर किया जाना है.

विज्ञापन
Also Read: ‘Lockdown में डीजीसीए की अनुमति के बिना डोमेस्टिक एयरलाइंस ने शुरू की टिकटों की एडवांस बुकिंग’

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को 14 अप्रैल को समाप्त होने के बाद सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनियों ने आगामी 15 अप्रैल से हवाई यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी. हालांकि, कंपनियों ने यह भी कहा था कि टिकटों की बुकिंग की शुरू करने की डेट में नागर विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से नया दिशानिर्देश आने के बाद बदलाव किया जा सकता है.

एयर एशिया ने बीते 4 अप्रैल को कहा था कि यात्री 15 अप्रैल के बाद की यात्रा टिकट बुक कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार, हालांकि इसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के किसी नये निर्देश के बाद बदलाव हो सकता है. इसके पहले, नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने गुरुवार को कहा था कि विमानन कंपनियां 14 अप्रैल के बाद से टिकट बुक कर सकती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola