How To: पैसे गलत बैंक अकाएंट में ट्रांसफर हो गए? टेंशन न लें, ऐसे आयेंगे वापस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jun 2023 8:07 PM
How Do I Get My Money Back if I Transferred it to Wrong Bank Account? कई बार लोग जल्दबाजी में गलती से गलत शख्स के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं. अगर आपसे भी ऐसी चूक हो जाए, तो हम बताते हैं कि ऐसी स्थिति में अपना पैसा वापस पाने के लिए आपको क्या करना है.
How Do I Get My Money Back if I Transferred it to Wrong Bank Account? ऑनलाइन बैंकिंग ने हमें जितनी सुविधा दी है, अगर गलती से पैसा इधर का उधर हो जाए तो असुविधा उससे ज्यादा होती है. कई बार लोग जल्दबाजी में गलती से गलत शख्स के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं. अगर आपसे भी ऐसी चूक हो जाए, तो हम बताते हैं कि ऐसी स्थिति में अपना पैसा वापस पाने के लिए आपको क्या करना है.
SBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया तरीका
ट्विटर पर हाल ही में एक यूजर ने पोस्ट किया, प्रिय @TheOfficialSBI मैंने गलती से गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया है. मैंने हेल्पलाइन द्वारा बताये अनुसार सारी जानकारी अपने बैंक की ब्रांच को दे दी है. फिर भी मेरी शाखा रिवर्सल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है. कृपया मेरी मदद करें. इस सवाल के जवाब में, SBI के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि अगर आपने गलत बैंक खाते में पैसे भेजे हैं तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए.
Also Read: Airtel की नयी सर्विस, UPI और कार्ड का झमेला खत्म, चेहरा दिखाकर होगा पेमेंट
SBI ने बताया कहां और कैसे करें शिकायत
स्टेट बैंक ने बताया है कि अगर किसी ग्राहक ने पैसे ट्रांसफर करते समय गलत बैंक अकाउंट नंबर डाल दिया है, तो उसे होम ब्रांच से संपर्क करना होगा. फिर, होम ब्रांच बिना किसी आर्थिक देनदारी के दूसरे बैंक के साथ अनुवर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी. SBI ने बताया कि अगर मामला होम ब्रांच में हल नहीं होता है, तो ग्राहक https://crcf.sbi.co.in/ccfunder व्यक्तिगत खंड/ व्यक्तिगत ग्राहक पर शिकायत दर्ज कर सकता है. इसके साथ ही, NPCI पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है.
RBI क्या कहता है?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किये गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलती से किसी ग्राहक के खाते की रकम किसी और के पास चली जाती है तो यह बैंक की जिम्मेदारी है कि वह शिकायत पर गौर करके 48 घंटे के भीतर रिफंड करे. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के दिशानिर्देशों के अनुसार, ग्राहक को पहले पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए. GPay, PhonePe, Paytm या UPI ऐप, जिसके माध्यम से आपने पैसे ट्रांसफर किये हैं, के कस्टमर केयर सपोर्ट में इसकी शिकायत करें.
Also Read: UPI Payments: 4 साल में यूपीआई से होने लगेंगे 90 फीसदी डिजिटल पेमेंट, हर रोज होंगे अरबों के लेनदेन
शिकायत के लिए यहां करें कॉल
यूपीआई या नेट बैंकिंग से अगर कभी गलत खाता नंबर पर पेमेंट हो जाए, तो सबसे पहले 18001201740 पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं. इसके बाद संबंधित बैंक जाएं और फॉर्म भरकर इसकी जानकारी दें. अगर बैंक मदद करने से मना कर दे, तो bankingombudsman.rbi.org.in पर इसकी शिकायत करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










