ePaper

Aadhaar Card में मोबाइल नंबर या नाम-पता बदलने का आसान तरीका आप भी जानें

Updated at : 09 Feb 2022 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card में मोबाइल नंबर या नाम-पता बदलने का आसान तरीका आप भी जानें

अपने मोबाइल नंबर और captcha की मदद से लॉग इन कर लें. एक बार डिटेल्स भरने के बाद Send OTP पर क्लिक कर दें. यहां जानें आगे की प्रक्रिया...

विज्ञापन

Aadhaar Card Updates : यदि आप अपने आधार कार्ड में पता, नाम या मोबाइल नंबर बदलना चाह रहे हैं और आप परेशान है तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां… यदि आपका नंबर बदल गया है तो भी आप अपने आधार कार्ड के साथ UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने नए मोबाइल नंबर को बदलने में सक्षम हैं. आइए आज हम आपको इसके लिए आसान तरीका बताते हैं….

Also Read: इस रेस्टोरेंट में आनंद महिंद्रा जरूर खाना चाहते हैं खाना, जानें आखिर क्‍या है वजह
आधार में ऐसे बदलें नाम, पता या फोन नंबर

-सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करें.

-जो डिटेल मांगा जा रहा है, उसे भरने का काम करें.

-पूरा डिटेल भरने के बाद अब Send OTP पर क्लिक कर दें.

-आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) पहुंच जाएगा.

-इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में लिखें और सबमिट OTP पर क्लिक कर दें.

-अब आप अगले पेज पर जायें. यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प नजर आएगा. यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करने का काम करें.

-अगली स्क्रीन पर आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्‍शन दिखने लगेगा.

-यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर का चयन करें.

-अगले पेज पर मोबाइल नंबर और Captcha टाइप करने के लिए आपसे बोला जाएगा. जो भी जानकारी मांगी जा रही है, सभी भरें.

-अब Send OTP पर क्लिक कर दें.

-आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, अब उसको डालें और वेरिफाई कर लें.

-अब सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें.

-सभी डिटेल्स को आखिरी बार फिर से चेक कर लें.

-सारा डिटेल यदि ठीक है, तो अब आप सबमिट बटन दबा दें.

-अब आपको अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन मिलेगा.

-यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करने का काम कर लें.

ऑफलाइन का ये है तारीका

-आधार एनरॉलमेंट (Aadhaar Enrolment) या अपडेट सेंटर पर खुद पहुंचे.

-यहां आप आधार अपडेट फॉर्म (Aadhaar Update Form) को भर दें.

-फॉर्म पर अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर दर्ज कर दें.

-आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर मौजूद प्रतिनिधि आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर कर लेगा.

-आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर करने के बाद यहां से आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगा. इस पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा.

-आपको इस सेवा के लिए 25 रुपये भुगतान करने होंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola