ePaper

PAN Card: खो गया है पैन कार्ड तो न हों परेशान, अब घर बैठे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन, जानें आसान तरीका

Updated at : 02 Feb 2022 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
PAN Card: खो गया है पैन कार्ड तो न हों परेशान, अब घर बैठे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन, जानें आसान तरीका

पैन कार्ड आज के दौर में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. पैन कार्ड का सबसे ज्यादा प्रयोग वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है. लेकिन अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. दूसरा पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के दौर में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. पैन कार्ड का सबसे ज्यादा प्रयोग वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है. लेकिन क्या होगा आगर आपका पैन कार्ड कहीं खो जाता है तब. जी हां, अगर गलती से आपका परमानेंट अकाउंट नंबर या पैन कार्ड (PAN Card) कहीं खो गया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

अब आप बड़े आराम से दूसरा पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं. घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए ऐसे अप्लाई कर सकते हैं.

सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक बेवसाइट https://www.tin-nsdl.com/ पर क्लिक करें.

जो पेज खुलेगा उसपर आपको अपने पैन नंबर की जानकारी के साथ आधार नंबर और जन्म तिथी भर दें.

आपके स्क्रीन पर एक कैप्चा आएगा उसेभरकर सबमिट कर दें.

अब जो नयी स्क्रीन सामने आएगी उसपर आपको अपना नाम पता और पिन कोड भरने का काम करना होगा.

सभी चीज भरने के बाद आपके लिंक्ड फोन नंबर पर एख ओटीपी (OTP) आएगा. उसे भर दें.

शुल्क के लिए ऑप्शन खुलेगा. जहां आपको 50 रुपये जमा करने होंगे.

इसके बाद आपके स्क्रीन पर एख स्लिप दिखाई देगा. इसे आप डाउनलोड कर लें.

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डुप्लीकेट पैन कार्ड बनकर दर्ज पते पर पहुंच जाएगा.

जाहिर है वित्तीय लेनदेन हो या बैंक में अकाउंट खुलवाना आपके पास पैन कार्ड का होना बेहत जरूरी है. कई वित्तीय मामलों में पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी होता है. आयकर रिटर्न भरना हो या बैंक से जुड़ा कोई काम हो, इसके लिए आपके पास पैन का कार्ड होना आवश्यक होता है. पैन कार्ड इनकम टैक्स के लेनदेन में भी बहुत काम आता है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola