ePaper

Atal Pension Scheme का लाभ लेने के लिए Income Tax पेयर्स फटाफट करें यह काम

Updated at : 18 Aug 2022 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Atal Pension Scheme का लाभ लेने के लिए Income Tax पेयर्स फटाफट करें यह काम

Atal Pension Scheme में कुछ बड़े बदलाव किये हैं. नये बदलावों के तहत अटल पेंशन योजना में केंद्र सरकार ने जो बदलाव किये हैं, उनकी वजह से कई लोग इस स्कीम के लाभुकों के दायरे से बाहर हो जाएंगे.

विज्ञापन
undefined

Atal Pension Yojana New Rule : मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की गई पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) में कुछ बड़े बदलाव किये हैं. नये बदलावों के तहत अटल पेंशन योजना में केंद्र सरकार ने जो बदलाव किये हैं, उनकी वजह से कई लोग इस स्कीम के लाभुकों के दायरे से बाहर हो जाएंगे.

undefined

दरअसल इस योजना के तहत पंजीकृत खाताधारकों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने एक हजार से 5000 रुपये तक पेंशन दिये जाने का प्रावधान है. लेकिन सरकार ने इस पेंशन योजना में कुछ अहम बदलाव किये हैं, जिसकी वजह से इनकम टैक्स भरने वाले लोग इसके दायरे से बाहर हो जाएंगे.

undefined

जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं या टैक्स भरते हैं, वे 1 अक्टूबर 2022 के बाद अटल पेंशन योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के पात्र नहीं होंगे. यह जानकारी वित्त मंत्रालय के फाइनेंशिएल सर्विस डिपार्टमेंट की तरफ 10 अगस्त 2022 को जारी अधिसूचना में दी गई है.

undefined

अधिसूचना के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति ने 1 अक्टूबर के बाद अटल पेंशन योजना के तहत एकाउंट खुलवाया और बाद में पता चला कि वह इनकम टैक्स भरता है या पहले भरता रहा है, तो उसके अटल पेंशन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. बंद किये जाने के दिन तक खाते में जमा रकम उस व्यक्ति को लौटा दी जाएगी.

undefined

अगर आप आयकर जमा करते हैं और अगर अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो 30 सितंबर 2022 तक इस स्‍कीम में खाता खुलवा सकते हैं. नये नियम के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2022 के बाद से आयकरदाता इस योजना के तहत खाता नहीं खुलवा पाएंगे.

undefined

अटल पेंशन योजना के तहत, 18 साल से 40 साल की उम्र के सभी भारतीय नागरिक अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं. बैंक या पोस्ट ऑफिस बचत बैंक में खाता खुलवाकर आप इस योजना का हिस्‍सा बन सकते हैं. योजना के तहत लाभुक को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक पेंशन देने का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola