ePaper

HDFC Bank Home Loan : घर खरीदने वालों को त्योहारी सीजन में मिल रही है शानदार छूट, जानें कैसे करें आवेदन ?

Updated at : 22 Sep 2021 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
HDFC Bank Home Loan : घर खरीदने वालों को त्योहारी सीजन में मिल रही है शानदार छूट, जानें कैसे करें आवेदन ?

होम लोन में 6.70 प्रतिशत से शुरू होने वाला गृह ऋण भी है. होम लोन में मिलने वाली यह छूट 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी. अगर कोई व्यक्ति लोन लेना चाहता है तो वह बैंक जाकर या ऑनलाइन एचडीएफसी की वेबसाइट पर जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकता है.

विज्ञापन

होम लोन को लेकर अलग- अलग बैंक कई तरह के ऑफर दे रहे हैं. देश के सबसे बड़े मॉर्गेज ऋणदाता एचडीएफसी ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे प्रतिद्वंदियों की तर्ज पर त्योहार में बड़ी छूट का ऐलान किया है.

इसमें 6.70 प्रतिशत से शुरू होने वाला गृह ऋण भी है. होम लोन में मिलने वाली यह छूट 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी. अगर कोई व्यक्ति लोन लेना चाहता है तो वह बैंक जाकर या ऑनलाइन एचडीएफसी की वेबसाइट पर जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकता है.

Also Read: होम लोन हो गया सस्ता, बैंक ने ब्याज दर में की कटौती

एसबीआई ने त्योहारी बोनस के हिस्से के रूप में अपने ऑफर के तहत 6.70 प्रतिशत की रियायती गृह ऋण दर की पेशकश की थी. इस फैसले के बाद पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे अन्य ऋणदाताओं ने भी इसी तरह के ऑफर पेश कर दी.

अब एचडीएफसी बैंक ने भी फैसला लिया है. बैंक की प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा, “आज घर पहले की तुलना में कहीं अधिक किफायती है. घर खरीदना आसान है क्योंकि कई तरह की सुविधाएं मिल रही है.

ब्याज की रिकॉर्ड कम दरें, पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत सब्सिडी और कर लाभ से भी मदद मिली है. एचडीएफसी ने कहा कि उत्सव योजना के तहत “ग्राहक 20 सितंबर, 2021 से प्रभावी 6.70 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाले एचडीएफसी गृह ऋण का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: Home Loan : त्योहारी सीजन में सस्ते होम लोन का ऑफर दे रहे हैं ये बैंक, जानिए कितने का मिल रहा है फायदा…

यह ऑफर ऋण राशि या रोजगार श्रेणी के इतर सभी नए ऋण आवेदनों पर लागू होगा।” एचडीएफसी का 6.70 प्रतिशत का विशेष उत्सव ऑफर सभी ऋण स्लैब, और 800 एवं उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले सभी ग्राहकों के लिए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola