7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को सौगात, 28 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jul 2021 7:56 AM

विज्ञापन

7th Pay Commission Latest Updates, DA Increment: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री के आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में इजाफे पर मुहर लग गई है. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी का इजाफा कर दिया है.

विज्ञापन
  • केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात

  • महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का हुआ इजाफा

  • 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी हुआ डीए

7th Pay Commission Latest Updates, DA Increment: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री के आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में इजाफे पर मुहर लग गई है. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट ने अपने फैसले में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है.

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण महंगाई भत्ते की बढोत्तरी पर रोक लगी हुई थी. बीते साल कोरोना के कारण अप्रैल सरकार ने महंगाई भत्ते की दो किस्तों को जारी करने पर रोक लगा दी थी. लेकिन आज की बैठक में इसपर रोक हट गई और केन्द्रीय कर्रमचारियों की झोली में महंगाई भत्ते की सौगात आ गई.

बता दें, केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 के लिए डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था.इसके बाद डीए को जून 2020 में फिर 3 फीसदी बढ़ाया गया. जनवरी 2021 में डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया. लेकिन इसपर भी कर्मचारियों को पुरानी यानी 17 फीसदी की दर से ही डीए मिल रहा था. लेकिन अब इसपर केन्द्रीय कैबिनेट की मुहर लग जाने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है.

Also Read: Corona ki Tisri Lahar: दुनिया के कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर, भारत को भी खतरा, जानें क्या है चेतावनी

डीए में बढोत्तरी से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा. बता दें, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए की तीन किस्तें बाकी थी. कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए में इजापे को रोककर रखा था, कर्मचारियों डीए एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 से बकाया था. बता दें, महंगाई भत्ता सरकार की ओर से उसके कर्मचारियों को दिया जाने वाला ऐसा पैसा है, जो उनके रहने-सहन और खाने-पीने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है.

Also Read: बिहार में खुल गये स्कूल, मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से शुरू होगी कक्षा, जानिए अन्य राज्यों में कब खुलेंगे स्कूल

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola