Gold Price : और गिरेगा सोने का भाव, निवेश से पहले जानिए कोरोना वायरस के प्रभाव से कितना नीचे जाएगा सर्राफा बाजार
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 6:44 PM
Gold Price in India: इंटरनेशनल मार्केट से लेकर इंडियन मार्केट में कोरोना वायरस के प्रभाव और आर्थिक मंदी के कगार पर आने के बाद सोने चांदी का भाव भी दम तोड़ता नजर आ रहा है. जानकार बता रहे हैं कि चूंकि देश में 21 दिन के लॉकडाउन के कारण सोने चांदी की खरीदारी पर जबरदस्त असर पड़ा है इस कारण सोने का भाव थोड़ा संभलने के बावजूद एक बार फिर गिर गया और आने वाले दिनों में यह और भी नीचे जाने के आसार हैं. इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की खौफ में है. इस महामारी का गहरा असर बाजार में देखने के लिए मिल रहा है. कोरोना वायरस का असर सोनी की कीमत पर भी पड़ा है. वैश्विक बाजार में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती होने के बाद शुक्रवार को सोना का भाव कम हुआ जो कुछ दिनों से बढ़ रहा था.
Gold Rate in India and international Market: इंटरनेशनल मार्केट से लेकर इंडियन मार्केट में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रभाव और आर्थिक मंदी के कगार पर आने के बाद सोने चांदी का भाव भी दम तोड़ता नजर आ रहा है. जानकार बता रहे हैं कि चूंकि देश में 21 दिन के लॉकडाउन के कारण सोने चांदी की खरीदारी पर जबरदस्त असर पड़ा है इस कारण सोने का भाव थोड़ा संभलने के बावजूद एक बार फिर गिर गया और आने वाले दिनों में यह और भी नीचे जाने के आसार हैं.
वैश्विक बाजार में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती होने के बाद शुक्रवार को सोना का भाव कम होता नजर आया. कोरोना वायरस का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर नजर आ रहा है, तो भला सोने का भाव इससे कैसे अछूता रह सकता है. कमजोर वैश्विक रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,209 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयीं.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 333 रुपये या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,209 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 1,103 लॉट के लिए कारोबार हुआ. सोने के दाम जून डिलीवरी के लिए 382 रुपये या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,261 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये. इसमें 1,558 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने सोने की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप मुख्यत: यहां सोना वायदा कीमतों में गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत घटकर 1,655.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.
वैश्विक बाजार पर नजर डालें तो यहां भी शुक्रवार को गोल्ड की कीमत में मुनाफावसूली की वजह से कीमतों में गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड का भाव 0.5 फीसदी लुढ़ककर 1,621.07 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया. इस सप्ताह में अभी तक सोने की कीमतों में 8 फीसदी तक की तेजी दिखी है. अन्य कीमती धातुओं में मेटल में भी शुक्रवार को 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी, जिसके बाद यह 732.21 डॉलर प्रति आउंस पर आ गयी.
गुड रिटर्न्स.इन की मानें तो, 26 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में करीब 43,160 रुपये प्रति दस ग्राम था. चेन्नई में गोल्ड रेट करीब 44,720 रुपये प्रति दस ग्राम था. कोलकाता की बात करें तो यहां सोने की कीमतें करीब 43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर नजर आ रही थी.
सोने की कीमत पर कोरोना वायरस का असर भी है. आपको बता दें कि भारत में अबतक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर 19 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 800 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. हालांकि पूरी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










