ePaper

Gold Price : सोने होने वाला है बहुत महंगा, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

Updated at : 01 May 2021 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : सोने होने वाला है बहुत महंगा, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

Gold Price Today : यदि आपके घर में शादी है और आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें. जी हां.. सोने की कीमतों में आज फिर से तेजी नजर आ रही है. silver price, Gold Silver Price, gold rate, gold price, future gold

विज्ञापन
  • सोने की कीमत में शुक्रवार को फिर से तेजी नजर आ रही है

  • शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास MCX पर सोना 46674 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा

  • आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है

Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें. जी हां…सोने की कीमत में शुक्रवार को फिर से तेजी नजर आ रही है. आज वायदा कारोबार में सोने की कीमत में 17 रुपये का उछाल आया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून गोल्ड वायदा भाव की बात करें तो यह सुबह 46,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इससे पहले के ट्रेड की कीमत पर नजर डालें तो यह वायदा कारोबार में सोना 46,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास MCX पर सोना 46674 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

गुरुवार को सोने की कीमत : इससे पहले कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम करने से स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 73 रुपये घटकर 47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत (gold rate) 73 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 10,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों की मानें तो सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना रहा है. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,778.80 डॉलर प्रति औंस रही.

Also Read: 7th Pay Commission Updates : एक जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का DA हो जाएगा 28 प्रतिशत! बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन

…तो इतना महंगा हो जाएगा सोना : बाजार के जानकारों की मानें तो वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की वजह से दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इसका फायदा सोने को मिल सकता है और इसकी कीमत में उछाल नजर आ सकता है. आने वाले महीनों में सोना फिर 55 हजार के स्तर को पार कर सकता है. जानकारों ने अनुमान व्यक्त किया है कि यदि ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है.

Posted BY: Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola