Gold Rate: ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर सोने का भाव, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold Rate: ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर सोने का भाव, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें ताजा भाव

Gold Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों के कारण घरेलू बाजार में भी इनके भाव बढ़ गये हैं. सोना बीते ढ़ाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. घरेलू बाजार में सोने के दाम 294 रुपये के उछाल के साथ 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है.

विज्ञापन
undefined

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का असर भारत में भी दिख रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से आज यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार बाजार में सोने के दामों में जबरदस्त तेजी दिखाई दी.

undefined

घरेलू बाजार में सोने के दाम 294 रुपये के उछाल के साथ 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है. गुरुवार को सोना 52,369 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था.

undefined

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 294 रुपये मजबूत होकर 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

undefined

बता दें, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 638 रुपये की तेजी के साथ 62,858 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी.

undefined

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विनय रजनी ने बताया की एमसीएक्स में गोल्ड का दिसंबर वायदा का भाव 52100 रुपये के स्तर को पारकर 52600 रुपये के अगले लक्ष्य की ओर बढ़ गया है.

undefined

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 373 रुपये की तेजी के साथ 52,482 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

undefined

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 373 रुपये या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. (भाषा इनपुट से साभार)

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola