ePaper

Gold Price: बाजारों के बवंडर में टूट गया सोना, चांदी धड़ाम

Updated at : 14 May 2024 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price

Gold Price: दिल्ली के बाजारों में हाजिर 24 कैरेट के सोना ने 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जो पिछले बंद भाव से 100 रुपये की गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार के बंवडर में बहुमूल्य धातुओं के दाम में गिरावट के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना सौ रुपये टूट गया. इसके साथ ही, चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोना 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर थी. पिछले सत्र में यह 28.14 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी.

वायदा बाजार में भी गिरा सोना

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटा दिया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 519 रुपये की गिरावट के साथ 72,208 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 519 रुपये की गिरावट के साथ 72,208 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 13,923 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई.

वायदा बाजार में चांदी टूटी

इसके अलावा, कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में सोना के साथ चांदी की कीमत 83 रुपये की गिरावट के साथ 84,827 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 83 रुपये यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 84,827 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 27,342 लॉट का कारोबार हुआ.

मोदी सरकार के कार्यकाल में 51.40 करोड़ लोगों को मिला रोजगार : रिपोर्ट

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना ने (24 कैरेट) 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जो पिछले बंद भाव से 100 रुपये की गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,347 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर की गिरावट है. उन्होंने कहा कि सोने ने कमजोर रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू किया, क्योंकि महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले व्यापारियों ने अपनी सौदों को कम किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) मंगलवार को जारी किया जाएगा, इसके बाद बुधवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जारी किया जाएगा, जो कीमती धातु की कीमतों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगा.

विराट-अनुष्का ने IPO में लगाया बड़ा दांव, इस हफ्ते 6 कंपनियां जारी करेंगी पब्लिक इश्यू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola