Crude Oil Price : $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल ! मिडिल ईस्ट की जंग से दुनिया भर में मचेगी महंगाई ?

Updated:
विज्ञापन
Crude Oil Price

$114 पर पहुंचा कच्चा तेल

Crude Oil Price : मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध से कच्चा तेल $114 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. हॉर्मुज बंद होने से सप्लाई रुक गई है, जिससे एशियाई बाजारों में भारी गिरावट और वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Crude Oil Price: दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ जारी जंग ने कच्चे तेल (Crude Oil) के बाजार में आग लगा दी है. करीब चार साल में पहली बार तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई हैं.

एक हफ्ते में 50% तक की भारी बढ़त

28 फरवरी को जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू किया था, तब से अब तक तेल की कीमतों में 50% का इजाफा हो चुका है. सोमवार को जब बाजार खुला, तो ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) सीधे $114 प्रति बैरल पर जा पहुंचा. शुक्रवार को यह करीब $92 पर बंद हुआ था, यानी सिर्फ एक दिन के व्यापार में 23% से ज्यादा की तेजी देखी गई.

क्यों लग रही है तेल के बाजार में आग ?

इस संकट के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हैं.

  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का बंद होना: दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल (करीब 1.5 करोड़ बैरल रोज) इसी रास्ते से होकर गुजरता है. ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों के डर से इस रास्ते से टैंकरों की आवाजाही लगभग रुक गई है.
  • उत्पादन में कटौती: इराक, कुवैत और यूएई जैसे बड़े उत्पादक देशों ने तेल का उत्पादन कम कर दिया है. निर्यात न हो पाने की वजह से उनके स्टोरेज टैंक भर चुके हैं.
  • तेल ठिकानों पर हमले: युद्ध के दौरान ईरान, इजरायल और अमेरिका ने एक-दूसरे के तेल और गैस प्लांट को निशाना बनाया है, जिससे सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है.

शेयर बाजारों में हाहाकार

तेल की कीमतों में आई इस 25% की उछाल का असर सीधा शेयर बाजारों पर पड़ा. सोमवार सुबह एशियाई बाजारों (Asian Stock Markets) में भारी गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों को डर है कि महंगा तेल महंगाई बढ़ाएगा और कंपनियों की लागत में इजाफा करेगा.

भारत और दुनिया पर क्या होगा असर ?

अगर तेल की कीमतें इसी स्तर पर बनी रहीं, तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना तय है. इससे माल ढुलाई महंगी होगी और खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामानों तक हर चीज पर महंगाई की मार पड़ेगी. इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के समय तेल के दाम इस स्तर पर देखे गए थे.

Also Read: Asian Market Crash: तेल ने बिगाड़ा खेल, एशियाई शेयर मार्केट धड़ाम

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola