फॉक्सकॉन ने वेदांता से तोड़ी डील, क्या भारत के सेमीकंडक्टर लक्ष्य पर पड़ेगा असर? केंद्र ने दिया ऐसा जवाब
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Jul 2023 9:32 PM
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के संयुक्त उद्यम से फॉक्सकॉन के अलग होने की घोषणा पर सोमवार को कहा कि इसका देश में चिप बनाने के लक्ष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण करने वाली कंपनी होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) ने भारत के वेदांता को तगड़ा झटका दिया है. उसने सेमीकंडक्टर संयुक्त उपक्रम से हटने का फैसला किया है. डील कैंसिल होने की खबर पर केंद्र सरकार का भी बयान सामने आया है. जिसमें सरकार ने कहा, डील खत्म होने से भारत के सेमीकंडक्टर लक्ष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
फॉक्सकॉन ने कहा, सेमीकंडक्टर उद्यम से कंपनी को कोई संबंध नहीं
फॉक्सकॉन ने कहा कि वह सेमीकंडक्टर उद्यम से फॉक्सकॉन का नाम हटाने का प्रयास कर रही है. कंपनी ने कहा, फॉक्सकॉन का इस इकाई के साथ कोई संबंध नहीं है. मूल नाम बनाए रखने से भविष्य के अंशधारकों के लिए असमंसज की स्थिति पैदा होगी.
फॉक्सकॉन की घोषणा का भारत के सेमीकंडक्टर लक्ष्य पर असर नहींः चंद्रशेखर
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के संयुक्त उद्यम से फॉक्सकॉन के अलग होने की घोषणा पर सोमवार को कहा कि इसका देश में चिप बनाने के लक्ष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इधर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया और कहा, फॉक्सकॉन और वेदांता दोनों कंपनियां भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Foxconn withdraws from its JV with Vedanta; Centre says no impact on India's semiconductor goals
Read @ANI Story | https://t.co/cotylGFZ50#Vedanta #Foxconn #Semiconductor #Manufacturin pic.twitter.com/tH8UGMamsf
— ANI Digital (@ani_digital) July 10, 2023
दोनों ही कंपनियों के पास सेमीकंडक्टर का अनुभव या प्रौद्योगिकी नहीं थी : चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने फॉक्सकॉन के ऐलान पर एक ट्वीट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, उन्होंने कहा, यह बात अच्छी तरह पता थी कि दोनों ही कंपनियों के पास पहले से सेमीकंडक्टर का अनुभव या प्रौद्योगिकी नहीं थी. उनसे यह विनिर्माण प्रौद्योगिकी किसी प्रौद्योगिकी साझेदार से लेने की उम्मीद थी. उनके संयुक्त उद्यम ने 28 एनएम चिप के लिए प्रस्ताव दिया था लेकिन वे उसके लिए समुचित प्रौद्योगिकी साझेदार नहीं खोज पाए.
सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिये अन्य संभावित भागीदारों के संपर्क में: वेदांता
चिप विनिर्माण उद्यम में साझेदार फॉक्सकॉन के अलग होने की घोषणा के बाद वेदांता ने सोमवार को कहा कि वह सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिये संभावित भागीदारों के संपर्क में है.
वेदांता और फॉक्सकॉन को गुजरात में 1.5 लाख करोड़ की लागत से लगाना था मीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र
गौरतलब है कि ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम से खुद को अलग करने की घोषणा की है. इस उद्यम को गुजरात में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र लगाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










