ePaper

GST Collection: चौथी बार जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार

Updated at : 01 Jun 2022 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
GST Collection: चौथी बार जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार

GST Collection News: मई, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह (GST Revenue Collection) 1,40,885 करोड़ रुपये रहा. यह आंकड़ा पिछले दो माह के जीएसटी संग्रह से कम है.

विज्ञापन

GST Collection News: मई माह में माल एवं सेवा कर (Goods And Services Tax – GST) संग्रह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को मई, 2022 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी.

दो माह से कम हुआ जीएसटी संग्रह

आंकड़ों के मुताबिक, मई, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह (GST Revenue Collection) 1,40,885 करोड़ रुपये रहा. यह आंकड़ा पिछले दो माह के जीएसटी संग्रह से कम है. अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था. उसके पहले मार्च, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा था.

10,502 करोड़ रुपये का उपकर जुटाया गया

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘मई के 1,40,885 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (Central GST- CGST) का हिस्सा 25,036 करोड़ रुपये रहा. राज्य जीएसटी (State GST- SGST) संग्रह 32,001 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) संग्रह 73,345 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा 10,502 करोड़ रुपये का उपकर भी जुटाया गया.’

Also Read: GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह

7.4 करोड़ ई-वे बिल निकाले गये अप्रैल में

मई, 2022 के लिए राजस्व संग्रह मई, 2021 की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़ गया. एक साल पहले के समान महीने में जीएसटी संग्रह 97,821 करोड़ रुपये रहा था. जुलाई, 2017 में जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद से यह चौथा मौका है, जब मासिक जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल में कुल 7.4 करोड़ ई-वे बिल निकाले गये, जो मार्च के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से करीब चार प्रतिशत कम है.

मई के 1,40,885 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 25,036 करोड़ रुपये रहा. राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 32,001 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) संग्रह 73,345 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा 10,502 करोड़ रुपये का उपकर भी जुटाया गया.

वित्त मंत्रालय

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola