ePaper

FD Interest Rates : फेस्टिव सीजन में डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों को इस बैंक ने दिया झटका, घटाई एफडी की ब्याज दरें

Updated at : 22 Oct 2020 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
FD Interest Rates : फेस्टिव सीजन में डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों को इस बैंक ने दिया झटका, घटाई एफडी की ब्याज दरें

ICICI Bank FD Interest Rates news : देश के निजी क्षेत्र के बैंकों में शुमार आईसीआईसीआई बैंक ने त्योहारी सीजन में फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है. हालांकि, बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले बुजुर्गों का खास ख्याल भी रखा है. आईसीआईसीआई बैंक ने दो करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है. उसने एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं. बैंक की नई ब्याज दरें 21 अक्टूबर से लागू हो गई हैं.

टर्म डिपॉजिट पर घटाई ब्याज दरें

आईसीआईसी बैंक अब ब्याज दर में बदलाव के बाद 7 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले टर्म डिपॉजिट पर 2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज का भुगतान करेगा. वहीं, 30 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3 फीसदी, 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाले एफी पर 3.5 फीसदी ब्याज देगा. इसके अलावा, 185 दिनों से एक साल के अंदर मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 4.4 फीसदी ब्याज देगा. बैंक ने 1 साल से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी कटौती की है. अब 1 साल से लेकर 18 महीने में मैच्योर होने वाले FD पर 4.9 फीसदी ब्याज मिलेगा.

वहीं, डेढ़ साल से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज 5 फीसदी मिलेगा. बैंक ने अब 2 से 3 साल के FD पर 5.15 फीसद के हिसाब से ब्याज देने का ऐलान किया है. वहीं, 3 से 5 साल के FD पर अब 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 3 से 10 साल के लिए FD पर अब 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

वरिष्ठ नागरिकों का रखा ख्याल

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज देने का फैसला किया है. इसके मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले टर्म डिपॉजिट पर 3 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, 30 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.5 फीसदी, 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाले एफी पर 4 फीसदी और 185 दिनों से एक साल के अंदर मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.9 फीसदी ब्याज का भुगतान किया जाएगा.

लॉन्ग टर्म के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा अधिक ब्याज

इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को अब 1 साल से लेकर 18 महीने में मैच्योर होने वाले FD पर 5.4 फीसदी ब्याज मिलेगा. 18 महीने से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. बैंक अब 2 से 3 साल के मिड टर्म एफडी पर अब 5.65 फीसदी ब्याज दर लागू करेगा. वहीं, 3 से 5 साल के FD पर अब 5.85 फीसदी ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक ब्याज 3 से 10 साल के फीसदी पर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

Also Read: Bank FD: वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा 8% से ज्यादा ब्याज, ये हैं टॉप के बैंक

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola