EPFO: नौकरी बदलने पर जरूर अपडेट करें ईपीएफओ खाते में ये बात, नहीं तो अटक जाएगा पैसा,जानें कैसे ऑनलाइन होगा काम

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 14 Jan 2024 10:27 AM

विज्ञापन

EPFO: जॉब चेंज करने के बाद, आपको अपने खाते में नौकरी छोड़ने की तारीख (Date of Exit) जरूर अपडेट करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अपना फंड ट्रांसफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
undefined

EPFO: अगर आप नौकरीपेशा हैं और नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं या नौकरी बदल ली है तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है. जॉब चेंज करने के बाद आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाता (EPFO Account) में कुछ बातें अपडेट करनी होती है. ऐसा नहीं करने से आपका खाते में जमा पैसा फंस सकता है.

undefined

जॉब चेंज करने के बाद, आपको अपने खाते में नौकरी छोड़ने की तारीख (Date of Exit) जरूर अपडेट करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अपना फंड ट्रांसफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आमतौर पर कंपनियों के द्वारा ही, कर्मचारी के नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट की जाती है. लेकिन अगर, आपकी पिछले कंपनी ने ऐसा नहीं किया है तो आप खुद भी कर सकते हैं.

Also Read: EPFO: कर्मचारियों के हाई पेंशन पर आया बड़ा अपडेट, ईपीएफओ ने नौकरीपेशा लोगों को दी बड़ी राहत, अभी जानें डिटेल
undefined

EPFO नियमों के अनुसार, अगर आप किसी दूसरी कंपनी को ज्वाइन कर रहे हैं और पीएफ ट्रांसफर या मर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसके लिए पहले की सभी कंपनियों के द्वारा नौकरी छोड़ने की तारीख का अपडेट होना जरूरी है. ये काम नौकरी छोड़ने के दो महीने अंदर किया जा सकता है.

undefined

कर्मचारी भविष्य निधि के द्वारा ये सुविधा दी जा रही है कि आप इसे अब घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके आधार में आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए. इसके साथ ही, यूएएन एक्टिवेट हो और उससे आपका आधार नंबर जुड़ा हुआ होना चाहिए.

undefined

कंपनी छोड़ने की तारीख अपडेट करने के लिए सबसे पहले, कर्मचारी भविष्य निधि की साइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर अपना लॉग इन करें. इसके बाद ऊपर आईकन में Manage का विकल्प दिखेगा. इसपर क्लिक करके Mark exit को स्लेक्ट करें.

undefined

Mark exit को स्लेक्ट करने के बाद सामने एक इंप्लॉयमेंट ड्रॉपडाउन में जाकर PF account number को सेलेक्ट करें. इसके बाद, आप वहां अपनी नौकरी छोड़ने की तारीख और कारण को विस्तार से लिखें. फिर Request OTP पर क्लिक करें और आधार से लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी को डालें. आखिरी में दिये चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें और ओके का बटन दबाएं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola