ePaper

EPFO Balance Enquiry: बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकेंगे पीएफ बैलेंस, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Updated at : 13 Apr 2022 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO Balance Enquiry: बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकेंगे पीएफ बैलेंस, यहां जानें पूरा प्रोसेस

EPFO Balance Enquiry: ईपीएफओ (EPFO) अपने खाताधारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है. इसी के तहत ईपीएफओ खाताधारक अपने खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

EPFO Balance Enquiry: ईपीएफओ (EPFO) अपने खाताधारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है. इसी के तहत ईपीएफओ खाताधारक अपने खाते से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. बावजूद इसके कई बार पीएफ खाताधारक अपने पीएम (PF Balance) का बैलेंस जानने कि लिए परेशान दिखते है. ऐसे खाताधारकों को अब अपनी रकम देखने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, पीएम खाताधारक घर बैठकर ही आसानी से अपने पीएफ अकाउंट में पैसों की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं.

आराम से देख पाएंगे अपना पीएफ बैलेस

पीएफ काटने वाली संस्था ईपीएफओ ने अब नए नियम बना दिए है, जिसके तहत आराम से पैसे देखे जा सकते हैं. अगर आपको भी अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना है तो बिना इंटरनेट के इन तरीकों से जान सकते हैं. बता दे कि आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा नहीं है, फिर भी आप मिस्डकॉल कर पीएफ बैलेंस की जानकारी आसानी से जुटा सकते हैं. पीएफ खाताधारक मिस्डकॉल सहित इन तरीकों से अपने अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस नंबर पर करनी होगी मिस्ड कॉल

आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस रजिस्टर नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करें. मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें पीएफ बैलेंस की जानकारी मिलेगी.

SMS से चेक करें पैसे

आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए. रजिस्टर्डम मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा. साथ ही आपको बैलेंस से जुड़ी डिटेल्स हिंदी समेत अन्य किसी भाषा में चाहिए तो भाषा का तीन अक्षरों का कोड लिखना होगा. हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा.

Also Read: EPF Claim: बिना नॉमिनेशन के भी कर सकेंगे क्‍लेम, जानिए किसे मिलेगा पैसा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola