DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर हुआ 35%

कर्नाटक की नयी कांग्रेस सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया जाए. सिद्धारमैया कैबिनेट ने डीए बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2023 से प्रभावी कर दिया है.
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सत्ता संभालते ही राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है. कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते की दरों को मौजूदा 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया. यह फैसला 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी माना जाएगा. मूल पेंशन या पारिवारिक पेंशन में भी वृद्धि की गई है. यह सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में उन पेंशनधारियों पर भी लागू होगी, जिनकी पेंशन/पारिवारिक पेंशन राज्य की संचित निधि से दी जाती है.
Dearness allowance में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी
एक सरकारी आदेश में कहा गया है, सरकार को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2018 के संशोधित वेतनमान के अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दरों को 1 जनवरी, 2023 से 31% से बढ़ाकर 35% कर दिया गया है. सरकार ने कहा कि ये आदेश पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारियों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों, निर्धारित वेतन पर काम करने वाले प्रभारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के पूर्णकालिक कर्मचारियों पर लागू होगा.
कर्नाटक सरकार के फैसले से लाखों कर्मचारियों को मिली बढ़ी खुशी
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के डीए में बढ़ोतरी के फैसले से राज्य के लाखों सरकारी और पेंशनरों को बड़ी राहत मिली है. सरकारी कर्मचारियों ने इससे पहले डीए में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल भी किया था. सरकारी बयान में बताया गया कि सरकार 2018 के संशोधित वेतनमान में राज्य सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दरों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के मौजूदा 31% से बढ़ाकर 35% करने पर फैसला लिया है.
Karnataka government increases the Dearness Allowance of government employees and pensioners from 31% to 35% with effect from 1st January 2023. pic.twitter.com/2UDKEpdwMb
— ANI (@ANI) May 30, 2023
सरकार चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में एक जिम्मेदार सरकार है, जो विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
सिद्धारमैया ने कर्नाटक की जनता से किया था पांच गारंटी लागू करने का वादा
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ‘पांच गारंटी’ लागू करने का वादा किया था. इन वादों में गृह ज्योति (सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली), गृह लक्ष्मी (हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता), अन्न भाग्य (गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम मुफ्त चावल), युवा निधि (18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग में बेरोजगार स्नातक युवाओं को दो साल तक हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1,500 रुपये की सहायता) और शक्ति (सार्वजनिक बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा) शामिल हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत
कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की. कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की और सत्ता को फिर से हासिल किया. जबकि बीजेपी को केवल 66 सीटों पर जीत मिली और उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










