ग्राहकों को मिलेगी राहत, अब KYC के लिए ये कंपनियां भी कर सकेंगी आधार का इस्तेमाल
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2020 12:00 PM
विदेश मंत्रालय ने 29 इंश्योरेंस कंपनियों और 9 स्टॉक और सिक्यॉरिटीज इकाइयों को KYC यानी नो योर कस्टमर के इस्तमाल की इजाजत दे दी.
सरकार ने गुप्त तरीके से निवेश में रोक लगाने और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है, दरअसल विदेश मंत्रालय ने 29 इंश्योरेंस कंपनियों और 9 स्टॉक और सिक्यॉरिटीज इकाइयों को KYC यानी नो योर कस्टमर के इस्तेमाल की इजाजत दे दी. वित्त सचिव अजय भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस सबंध में दो अधिसूचना जारी की है, जिसमें इन निकायों को आधार अधिनियम के तहत आधार से प्रमाणन करने की इजाजत मिल गयी है. KYC होने से इनकी लागत में भी कमी आएगी.
वित्त सचिव ने इसके फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे ग्राहक और निवेशक को ये फायदा होगा कि उन्हें KYC के लिए किसी प्रकार के कागजात पेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सरकार के इस कदम का उद्देश्य इंश्योरेंस और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना भी है.
एक अधिकारी ने बताया कि इसमें आधार का प्रमाण देना स्वैच्छिक होगा और अगर कोई PAN नंबर देता है तो उसे आधार का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है,
बीएसई, नेशनल सिक्यॉरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, सीडीएसएल वेंचर्स लिमिटेड, एनएसडीएल डेटाबेस मैनेजमेंट लिमिटेड, एनएसई डेटा एंट एनालिटिक्स लिमिटेड, सीएएमएस इंन्वेस्टर सर्विसेज लिमिटेड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 9 स्टॉक और सिक्यॉरिटीज से जुड़ी इकाइयां हैं जिन्हें आधार केवाईसी इजाजत दी गई है.
बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंस्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस जैसी कंपनी भी इसका लाभ उठा सकती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










