ePaper

Cheapest Air Fare: सबसे सस्ता हवाई सफर, मात्र 1499 रुपये में बुक करायें टिकट

Updated at : 28 Jul 2022 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Cheapest Air Fare: सबसे सस्ता हवाई सफर, मात्र 1499 रुपये में बुक करायें टिकट

Cheapest Air Fare: एयरएशिया ने अपनी पे डे सेल (Pay Day Sale) के तहत 1499 रुपये में टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है. इसके तहत आप 31 जुलाई 2022 तक टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं.

विज्ञापन

Cheapest Air Fare: अगर आपने भी अगस्त से दिसंबर के बीच में यात्रा करने की योजना बनायी है, तो यह खबर आपके काम की है. एयर एशिया (AirAsia India) आपके लिए सबसे सस्ता हवाई यात्रा का विकल्प पेश कर रहा है. जी हां, सिर्फ 1499 रुपये में हवाई जहाज का टिकट बुक करवाकर आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 के बीच कभी भी देश के किसी भी कोने की यात्रा कर सकते हैं.

AirAsia India ने लांच किया नया ऑफर

एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) ने आपके लिए नया ऑफर लांच किया है. इसके तहत आप कम कीमत देकर हवाई यात्रा कर सकते हैं. बता दें कि एयरएशिया ने अपनी पे डे सेल (Pay Day Sale) के तहत 1499 रुपये में टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है. इसके तहत आप 31 जुलाई 2022 तक टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं.

Also Read: AirAsia का धमाकेदार ऑफर, 999 रुपये में करें हवा की सैर, 1399 में विदेश की यात्रा

28 जुलाई से टिकट की बुकिंग शुरू

एयरएशिया इंडिया ने 28 जुलाई से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है. एयरलाइन कंपनी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. इसमें कहा गया है कि आप 31 जुलाई तक सस्ते में टिकट की बुकिंग करवायें और 15 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 के बीच यात्रा करें. कंपनी ने कहा है कि आप airasia.co.in पर टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं.

App से टिकट बुक कराने पर मिलेंगे कई फायदे

अगर आप ऐप के जरिये टिकट बुक करवायेंगे, तो आपको कई फायदे मिल सकती हैं. Tata Neu App की मदद से अगर आप टिकट की बुकिंग करवायेंगे, तो किराये में तो छूट मिलेगी ही, 5 फीसदी N भी आपको मिलेंगे. इतना ही नहीं, Tata Neu App से टिकट बुक करवाने पर बैज आधारित डिस्काउंट भी आपको मिलेंगे.

1497 रुपये में किया था टिकट ऑफर

उल्लेखनीय है कि एयरएशिया इंडिया ने इसके पहले 1497 रुपये में यात्रा की सुविधा दी थी. इसके तहत 7 से 10 जुलाई के बीच टिकटों की बुकिंग कराने पर 1497 रुपये में टिकट मिल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola