Rules Changing from 1st August: आज से इन 5 बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें आप, जानें डीटेल्स

1 अगस्त से आपकी जेब पर असर डालनेवाले कुछ खास बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें एलपीजी गैस (LPG Gas Cylinder) की कीमत से लेकर पीएम किसान की केवाईसी (PM Kisan KYC), आईटीआर पर फाइन (ITR Fine) और बैंक के चेक पेमेंट सिस्टम तक शामिल हैं. यह आपको जरूर जान लेना चाहिए, ताकि...
Changes from 1 August 2022 : अगस्त का महीना शुरू हो रहा है. हर महीने की शुरुआत में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिसका असर आम आदमी के जीवन पर किसी न किसी तरह से पड़ता ही है. ऐसे में 1 अगस्त से आपकी जेब पर असर डालनेवाले कुछ खास बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें एलपीजी गैस (LPG Gas Cylinder) की कीमत से लेकर पीएम किसान की केवाईसी (PM Kisan KYC), आईटीआर पर फाइन (ITR Late Fine) और बैंक के चेक पेमेंट सिस्टम तक शामिल हैं. यह आपको जरूर जान लेना चाहिए, ताकि आप इनके अनुसार अपनी योजना में जरूरी बदलाव ला सकें.
एलपीजी की कीमत बढ़ेगी या घटेगी? हर महीने गैस कंपनियां नये रेट लिस्ट जारी करती हैं. ऐसे में 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने का अनुमान है. कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव ला सकती हैं. पिछली बार जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
Also Read: Nil ITR क्या होता है? क्या हैं इसके फायदे? 2.5 लाख से कम आय वालों को क्याें दाखिल करना चाहिए यह?
बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक से पेमेंट का नियम बदला : बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए यह जरूरी बदलाव होगा. बैंक 1 अगस्त से चेक द्वारा भुगतान करने के नियम बदल रहा है. ऐसा आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है. इसके अनुसार 5 लाख रुपये या इससे अधिक के अमाउंट वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया गया है. इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी एसएमएस, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिये देनी होती है.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का फायदा लेने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसकी रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. उसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और ऐसा नहीं करनेवाले किसान इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकता है.
Also Read: Income Tax Return फाइलिंग के ये फायदे जानेंगे, तो इसे नजरअंदाज करना होगा मुश्किल
पीएम किसान की केवाईसी : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन फिक्स थी. इसका मतलब यह कि अगस्त महीने की पहली तारीख से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे. किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. इसके अलावा, ई-केवाईसी घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट से भी हो सकती है.
आईटीआर फाइलिंग पर लेट फाइन : आईटीआर भरने के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन फिक्स थी. इसके बाद 1 तारीख से आईटीआर भरने पर लेट फीस लग सकती है. अगर आयकरदाता की कर योग्य आय 5 लाख रुपये या इससे कम है, तो उसे 1 हजार रुपये लेट फीस के तौर पर चुकाने होंगे. अगर करदाता की कर योग्य आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उसे 5 हजार रुपये लेट फीस देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




