ePaper

Aadhar Card News Updates: आधार कार्ड में आसानी से बदलें घर का पता, जानें क्या है प्रक्रिया

Updated at : 26 Jul 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhar Card News Updates: आधार कार्ड में आसानी से बदलें घर का पता, जानें क्या है प्रक्रिया

आधार कार्ड पर दर्ज घर का पता को आप आसानी से बदल सकते है. बस आपको UIDAI द्वारा जारी कुछ नियमों का पालन करना होगा. इससे आप अपने घर का पता को आसानी से अपडेट कर सकते है.

विज्ञापन

Aadhar Card News Updates: आधार कार्ड आज एक अहम दस्तावेज का हिस्सा हो गया है. इसके बिना गैस कनेक्शन लेने से लेकर बैक में खाता खुलवाने तक का काम पूरा नहीं हो पाता है. ऐसी स्थिति में आपको आपना निवास स्थान या शहर बदलना है तो आपको अपने आधार कार्ड पर दर्ज पता भी अपडेट करना होगा. इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. बस आपको UIDAI द्वारा जारी कुछ नियमों का पालन करना होगा. इससे आप अपने घर का पता को आसानी से अपडेट कर सकते है.

इन दस्तावेजों की अब जरूरत नहीं

आधार कार्ड पर दर्ज अपने घर का पता को बदलने के लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है. UIDAI के नियमानुसार पहले आपसे आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबूक, बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेज की जरूरत पड़ती थी. लेकिन हालिया वर्ष में हुए बदलाव में इन दस्तावेजों की दरकार नहीं है. अब आप बिना किसी प्रमाण पत्र यानी दस्तावेज के आप अपने आधार पर दर्ज घर का पता को आसानी से बदल पायेंगे बस कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है.

ऐसे होगा अपडेट

अगर आपने अपना पता या शहर बदला है तो आपको आधार कार्ड में भी पता बदलने की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको अपनी फोटो लगे फॉर्म पर इलाके के सांसद, विधायक, पार्षद, मुखिया, ग्राम प्रधान यानी किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि से उस फॉर्म पर मुहर लगवानें पड़ेंगे. फोटो लगे फॉर्म ऐसे होने चाहिए जिससे वह आपको प्रमाणित करा दें कि आप इसी पते पर रहते हैं. फॉर्म पर आपके फोटो के साथ आपके मोबाइल फोन नंबर, जो आपके आधार कार्ड में पहले से ही अपडेट है देना होगा, इसके अलावा आपका पुराना पता (जहां आप पहले रहते थे) और नया पता (जहां आप अब रहने वाले है) का भी जिक्र होना चाहिए. तो आपके आधार कार्ड में घर का पता आसानी से बदल दिया जाएगा.

ओटीपी है प्रक्रिया का हिस्सा

आधार कार्ड में पता बदलने के लिए मोबाइल नंबर का होना जरूरी है, जो आपके आधार कार्ड में अपडेट कार्ड में पहले से अपडेट है. फोटो लगी फॉर्म पर इस नंबर का जिक्र करें, जिससे आप प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सकेंगे. बताते चलें कि आधार कार्ड में दिया नंबर पर पता बदलने के लिए आपको एक ओटीपी (One Time Password) भेजा जायेगा. उस ओटीपी के द्वारा आप आधार कार्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पते को आसानी से बदल सकेंगे.

Also Read: How To Make e-Shram Card: कैसे बनवाएं ई-श्रम कार्ड, एक कार्ड के हैं इतने फायदे
यहां जानें पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां दिए गए ‘आधार कार्ड अपडेट ऑनलाइन’ पर क्लिक करें. इसके बाद पता अपडेट के लिए आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, उसमें अपना आधार नंबर डालकर लॉग-इन करें.

  • आधार नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद पोर्टल ओपन होगा. पोर्टल लॉगइन होने के वहां एड्रेस विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आधार अपडेट का फॉर्म ओपन होगा. इसमें मांगी गई जानकारियों को भरें.

  • फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के बाद एक बार ठीक से चेक कर लें कि कहीं इनमें कोई गलती तो नहीं है और इसके बाद सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट बटन पर क्लिक करते ही आपका प्रोसेस पूरा जाएगा.

  • इसके बाद आपसे एड्रेस अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे. यहां पर आप कोई भी आईडी अथवा सांसद, विधायक अथवा पार्षद की मुहर लगा हुआ प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करे और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर का ऑप्शन का चयन करें और वहां यस बटन पर क्लिक करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर आएगा. अपने पास एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर रख लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola