बजट 2023-24: 'समावेशी विकास' समेत 7 प्राथमिकताओं पर काम करेगी सरकार, बजट में बोलीं वित्त मंत्री
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2023 12:09 PM
बजट 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोजगार सृजन को तेज गति प्रदान करने का है. वित्त मंत्री ने इस दौरान सात प्राथमिकताओं पर भी जोर दिया. जिन प्राथमिकताओं को उन्होंने अपने बजट में जिक्र किया वो इस प्रकार हैं.
बजट 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज यानी बुधवार को देश का आम बजट 2023-24 पेश कर रही हैं. बजट सत्र में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा आर्थिक एजेंडा नागरिकों के लिए अवसरों को सुविधाजनक बनाने, विकास और रोजगार सृजन को तेज गति प्रदान करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात प्राथमिकताओं पर भी जोर दिया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामनणने जिन सात प्राथमिकताओं का अपने बजट में जिक्र किया उनमें वो इस प्रकार हैं.
सबका साथ सबका विकास : अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केन्द्र सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में सबका साथ सबका विकास के फॉर्मूले पर काम करेगी.
समावेशी विकास: अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार के बबजट में सरकार ने जिन सात प्राथमिकताओं को तय किया है उनमें समावेशी विकास भी शामिल है. वित्त मंत्री ने बीते दिन मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण के दौरान भी कहा था कि भारत का विकास समावेशी रहा है, क्योंकि इसमें रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
वंचितों को वरीयता: अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सात प्राथमिकताओं के तहत वंचितों को वरीयता देगी. गौरतलब है कि कई ऐसे लोग हैं जो सरकारी सुविधाएं पाने से वंचित रह जाते हैं. सरकार अब प्राथमिकता के आधार पर वंचितों को वरीदता देने की कोशिश कर रही है.
बुनियादी ढांचे और निवेश: इस बार के अपने बजट में सरकार बुनियादी ढांचे और निवेश पर जोर दे रही है. सदन में वित्त मंत्री ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो गई है. यह अब बढ़कर 1.97 लाख रुपये है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है. ऐसे में बुनियादी ढांचे का विकास और निवेश से इसमें और बढ़ोत्तरी होगी.
हरित विकास: सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया ने बताया देश में हरित विकास के लिए सरकार काम कर रही है. इसके लिए सरकार हरित खेती, हरित ईंधन पर जोर दे रही है.
कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी. बता देश देश में आबादी का एक बड़ी हिस्सा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्य से जुड़ा है. अब सरकार का मकसद कृषि में स्टार्टअप शुरू करना है.
सबका साथ सबका विकास : अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में युवा शक्ति के बेहतर इस्तेमाल और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि इसके लिए टूरिज्म समेत अन्य क्षेत्रों में उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा.
वित्तीय क्षेत्र: वित्तीय क्षेत्र के विकास के लिए सरकार केवाई प्रोसेस को और आसान किया जाएगा और इसे पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा. वन स्टॉप सॉल्यूशन और आइडेंटिटी और एड्रेस के लिए किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










