ePaper

बजट 2021-22 : देश में पहली बार नहीं छपेगी बजट की कॉपी, हलवा सेरेमनी में एक साथ नहीं रखे जाएंगे कर्मचारी

Updated at : 11 Jan 2021 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
बजट 2021-22 : देश में पहली बार नहीं छपेगी बजट की कॉपी, हलवा सेरेमनी में एक साथ नहीं रखे जाएंगे कर्मचारी

Budget 2021-22 : सरकार की ओर से कागज और छपाई पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है. कुल मिलाकर यह कि इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा.

विज्ञापन

Budget 2021-22 : कोरोना महामारी का न केवल देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की आमदनी पर गहरा प्रभाव पड़ा है, बल्कि सरकारी खजाना भी इससे अछूता नहीं है. इसी की वजह है कि 1 फरवरी को संसद में पेश होने वाले बजट की कॉपी नहीं छापी जाएगी. बजट की कॉपी की छपाई पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. इस बार लोगों को बजट की सॉफ्ट कॉपी यानी डिजिटल कॉपी बांटी जाएगी. कुल मिलाकर यह कि इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा.

मीडिया की खबरों पर भरोसा करें, तो वित्त मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले इस बार के बजट में हलवा सेरेमनी में भी लोगों को एक साथ नहीं रखा जाएगा. खबर है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया है. हालांकि, वित्त मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले हलवा सेरेमनी में करीब 100 लोगों को एक साथ रखा जाता था, लेकिन इस बार बजट के दो हफ्ते पहले आयोजित होने वाले हलवा सेरेमनी में हर कोई अलग-अलग रहेगा.

इसके साथ ही, कयास यह भी लगाया जा रहा है कि आम तौर पर बजट पेश करने वाले दिन वित्त मंत्री सूटकेस लेकर जाते थे. निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनने के बाद बजट के दिन उन्होंने अपने हाथ में परंपरागत तरीके से कारोबारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बही-खाता को अपने हाथ में ले रखा था, लेकिन इस बार जब बजट की कागजी कॉपी की छपाई नहीं की जा रही है, तो वे अपने हाथ में क्या लेकर जाएंगे?

गौरतलब है कि आगामी 29 जनवरी 2021 से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. संसद का बजट सत्र दो चरणों में बंटा होगा. पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2021 तक चलेगा. इसके बाद, बजट का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा. आगामी 1 फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कोरोना महामारी के दौरान देश का आम बजट पेश करेंगी.

Also Read: अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत बजट में राज्यों को मिल सकता है प्रोत्साहन पैकेज

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola