ePaper

Union Budget 2022: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी या फिटमेंट फैक्टर पर मुहर? आज 11 बजे पता चलेगा

Updated at : 01 Feb 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Union Budget 2022: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी या फिटमेंट फैक्टर पर मुहर?  आज 11 बजे पता चलेगा

उम्मीद है कि बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है. इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा. केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के बजट में सरकार की कोशिश देश को कोरोना महामारी के प्रभाव से उबारने का रहेगा. इसके साथ ही, उम्मीद यह भी की जा रही है कि आर्थिक तंगी की मार झेल रहे सेवा, कृषि, बुनियादी ढांचा, रियल स्टेट, विमानन, परिवहन, बाजार आदि को बजट के जरिए बूस्टर डोज दी जा सकती है. इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान और वेतन में बढ़ोतरी की भी उम्मीद की जा रही है. ये सारी उम्मीदें बस अब से कुछ देर बाद 11 बजे पता चल जाएगा.

फिटमेंट फैक्टर पर भी हो सकता है फैसला

ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है. इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा. केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा. फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है.

कितना बढ़ेगा वेतन

फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था. फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है. अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा.

Also Read: 7th Pay Commission को लेकर आयी एक बड़ी खबर : अब पुरानी पेंशन योजना को चुन सकते हैं सरकारी कर्मचारी
बढ़ेंगे भत्ते

अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता (Dearness allowance) भी बढ़ जाएगा. महंगाई भत्ता बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है. डीए का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है. यानी बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola