ePaper

Billionaire Baba: गले में माला, बदन पर जनेऊ...झोली में 100 करोड़ का शेयर, ऐसे हैं बिलिनेयर बाबा

Updated at : 08 Oct 2024 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
billionaire baba have rs 101 crore in shares

billionaire baba have rs 101 crore in shares

Billionaire Baba:आजकल के युवा इन्वेस्टर्स शेयर बाजार (Share Market) में चार्ट्स और कैंडल्स का अध्ययन कर मुनाफा कमाने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं. लेकिन इस कहानी का नायक एक बुजुर्ग हैं, जिनका निवेश तरीका अनूठा और प्रेरणादायक है. यह बुजुर्ग बाबा न तो बाजार के खुलने का इंतजार करते हैं, न ही इसके बंद होने का. फिर भी, उनका पोर्टफोलियो करोड़ों का है और हर साल उन्हें सिर्फ डिविडेंड से लाखों रुपये की कमाई होती है. उनकी सरल जीवनशैली और बड़े निवेश की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है.

विज्ञापन

Billionaire Baba:आजकल के युवा इन्वेस्टर्स शेयर बाजार (Share Market) में चार्ट्स और कैंडल्स का अध्ययन कर मुनाफा कमाने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं. लेकिन इस कहानी का नायक एक बुजुर्ग हैं, जिनका निवेश तरीका अनूठा और प्रेरणादायक है. यह बुजुर्ग बाबा न तो बाजार के खुलने का इंतजार करते हैं, न ही इसके बंद होने का. फिर भी, उनका पोर्टफोलियो करोड़ों का है और हर साल उन्हें सिर्फ डिविडेंड से लाखों रुपये की कमाई होती है. उनकी सरल जीवनशैली और बड़े निवेश की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है.

Also Read :बचा लीजिए पापा की पेंशन! जल्द जमा करा दीजिए जरूरी सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पैसा

कौन हैं ये बुजुर्ग बाबा

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक साधारण दिखने वाले बुजुर्ग बाबा नजर आए. उनकी शक्ल-सूरत और भेषभूषा देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यह व्यक्ति शेयर बाजार के बड़े इन्वेस्टर्स में से एक हो सकता है. बिना कपड़ों और चप्पलों के, सिर्फ एक माला और जनेऊ धारण किए इस बाबा के पास 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का पोर्टफोलियो है.  इस वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया और उनके शेयर बाजार में सफल निवेश की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा.

100 करोड़ से भी ज्यादा का पोर्टफोलियो

इस बुजुर्ग बाबा का निवेश इतना प्रभावशाली है कि हर साल उन्हें सिर्फ डिविडेंड से 6 लाख रुपये की कमाई हो जाती है. उनका पोर्टफोलियो देखकर लोग उन्हें शेयर बाजार का ‘बिग बुल’ मानने लगे हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं. हालांकि, बाबा की जीवनशैली बेहद साधारण है.उनका कहना है कि उन्होंने शेयर बाजार से इतनी संपत्ति अर्जित की है, फिर भी उनकी जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया.

Also Read: टमाटर के मुनाफाखोरों की खैर नहीं, बेलगाम दाम पर लगाम लगाने में जुटी सरकार

कौन-कौन से शेयर हैं बाबा के पास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर राजीव मेहता नाम के एक यूजर ने इस बुजुर्ग बाबा का वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट में दावा किया गया कि बाबा कर्नाटक के एक छोटे से गांव में रहते हैं और उनका निवेश पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है. उनके पास L&T के 80 करोड़ रुपये के शेयर्स हैं, अल्ट्राटेक सीमेंट के 21 करोड़ रुपये के शेयर और कर्नाटक बैंक के 1 करोड़ रुपये के शेयर्स भी उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं. इस सबके बावजूद, बाबा बेहद साधारण जीवन जीते हैं, बिना किसी दिखावे या भौतिक संपत्ति के मोह में फंसे हुए.

साधारण जीवन, असाधारण निवेश

इस वीडियो में यह भी बताया गया कि बाबा आलीशान बंगलों में नहीं रहते, बल्कि एक छोटे से घर में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. उनकी जीवनशैली सामान्य है, जो इस बात का प्रमाण है कि सफलता सिर्फ पैसे से नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सादगी से भी मापी जा सकती है. बाबा की कहानी हमें यह सिखाती है कि निवेश सिर्फ लाभ कमाने के लिए नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए.

बुजुर्ग बाबा की कहानी यह साबित करती है कि भले ही जीवन में साधारण रहो, लेकिन अगर आपके पास सही निवेश दृष्टिकोण हो, तो आप असाधारण सफलता हासिल कर सकते हैं.

Also Read: Axis Multicap Fund: बाजार की उथल-पुथल में भी मोटी कमाई, 1 साल में 56% का बंपर रिटर्न

Also Read: सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी को करोड़पति बनाने का दम, मिलता है मेगा रिटर्न

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola